पद्मश्री से सम्मानित कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ का निधन, सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर जताया दुख

कोलकाता। देश के मशहूर कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ का मंगलवार की सुबह कोलकाता के एक अस्पताल का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। नारायण देबनाथ कॉमिक किरदार बंतुल द ग्रेट, हांडा-भोंदा और नोंते-फोंते के रचियता थे। देबनाथ का निधन 97 वर्ष में हुई है। अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि पद्मश्री से सम्मानित देबनाथ ने सुबह 10 बजकर 15 मिनट आखिरी सांस ली। उन्हें 24 दिसंबर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर पर थे। सीएम ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

famous cartoonist narayan debnath passed away

सीएम ममता बनर्जी ने शोक जताते हुए कहा कि अत्यंत दुख की बात है कि प्रख्यात साहित्यकार चित्रकार, कार्टूनिस्ट और बच्चों की दुनिया के लिए कुछ अमर चरित्रों के निर्माता नारायण देबनाथ नहीं रहे। उन्होंने बंटुल द ग्रेट, हांडा-भोंडा, नॉनटे-फोंटे, ऐसे कार्टून बनाए थे जो दशकों से हमारे दिलों में अंकित हैं। ममता बनर्जी ने लिखा कि हमें उन्हें 2013 में बंगाल के सर्वोच्च पुरस्कार बंग भूषण से सम्मानित करते हुए गर्व हो रहा था।

उनका निधन निश्चित रूप से साहित्यिक रचनात्मकता और कॉमिक्स की दुनिया के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उनके परवार, दोस्तों, पाठकों और अनगिनत प्रशंसकों और अनुयायों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। बीते सोमवार को उनकी सेहत में हल्की सुधार हुई थी लेकिन मंगलवार सुबह से हालत बिगड़ने लगी थी। वरिष्ठ लेखक और कलाकार देबनाथ का बीपी बढ़ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+