RR Trolls PBKS: 'हमसे पंगा ना लो', प्लेऑफ में पहुंचते ही राजस्थान ने पंजाब को किया बुरी तरह ट्रोल, छिड़ी जंग?
RR Trolls PBKS: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीतने का काम किया। लेकिन सबकी नजरें दिन में होने वाली राजस्थान और मुंबई के मुकाबले पर टिकी हुई थी। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराने के साथ ही साल 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) ने प्लेऑफ का आखिरी टिकट अपने नाम कर लिया।
जीत के बाद पंजाब को किया ट्रोल (RR Trolls PBKS)
राजस्थान की इस जीत ने जहां उनके फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया, वहीं प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई पंजाब किंग्स (PBKS) का सफर यहीं समाप्त हो गया। इस बड़े फैसले के तुरंत बाद राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स को बेहद चुटीले अंदाज में ट्रोल किया। जिसका वीडियो और स्क्रीनशॉट अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

पंजाब के पुराने वार पर राजस्थान का पलटवार
दरअसल, यह पूरा विवाद 1 मई को शुरू हुआ था जब राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उस मैच में पंजाब की टीम शामिल नहीं थी, लेकिन पंजाब किंग्स ने मौके का फायदा उठाते हुए राजस्थान को ट्रोल करने के लिए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि सॉरी भाई, आज नहीं! और साथ ही पंगा ना लो का टैग इस्तेमाल किया था।
ऐसे शुरू हुआ था विवाद
पंजाब के फैंस को लगा था कि उन्होंने यह मीम बैटल जीत लिया है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने सही समय का इंतजार किया। रविवार को जैसे ही पंजाब किंग्स टूर्नामेंट से आधिकारिक तौर पर बाहर हुई, राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब के उसी पुराने ट्वीट को कोट-रिप्लाई करते हुए बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का एक पॉपुलर वायरल मीम शेयर कर दिया। इस मीम में अर्जुन कपूर एक दरवाजे के बाहर अकेले खड़े नजर आते हैं, जबकि बाकी मेहमान अंदर पार्टी कर रहे होते हैं। इस मीम के जरिए राजस्थान ने यह बताया कि बाकी टीमें प्लेऑफ की पार्टी में अंदर जा चुकी हैं और पंजाब की टीम बाहर ही छूट गई है।
यह पहली बार नहीं है जब इस सीजन में इन दोनों टीमों के एडमिन आपस में भिड़े हों। इससे पहले लीग चरण के एक मुकाबले में जब राजस्थान ने पंजाब को हराया था, तब रॉयल्स ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साल 2014 के एक पुराने पोस्ट को री-ट्वीट किया था। उस पोस्ट में सलमान ने मजाकिया अंदाज में पूछा था कि जिंटा की टीम जीत गई क्या? यह सीधा तंज पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा की टीम पर था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।















Click it and Unblock the Notifications