UP Madarsa Board Result 2026: मुंशी-मौलवी और आलिम परीक्षा में 88.26% छात्र पास, कौन बना टॉपर?

UP Madarsa Board Result 2026: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की मुंशी/मौलवी और आलिम परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों से बेहतर सफलता प्रतिशत दर्ज किया। प्रदेशभर के हजारों छात्र-छात्राएं लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जिसे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

इस साल कुल 80 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में शामिल हुए। बोर्ड के मुताबिक कुल पास प्रतिशत 88.26 फीसदी रहा। परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की गई थी और अब सफल छात्रों में खुशी का माहौल है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की सूची भी सामने आ गई है, जिसमें वाराणसी और चंदौली के छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया।

UP Madarsa Board Result 2026

23 मई को जारी हुआ रिजल्ट

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ ने 23 मई 2026 को मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा का परिणाम घोषित किया। छात्र अपना रिजल्ट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री ओम प्रकाश राजभर और राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें: NTA NEET UG Refund: साइबर कैफे से भरी थी फीस? तुरंत बदल लें बैंक अकाउंट डिटेल्स, ये रहा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

फरवरी में हुई थी परीक्षा

मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 9 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक प्रदेश के 277 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कराई गई थीं। बोर्ड ने परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की व्यवस्था की थी। इसकी मॉनिटरिंग सीधे बोर्ड मुख्यालय से की गई।

कितने छात्र हुए शामिल

इस साल कुल 80,933 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 63,211 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 17,722 अनुपस्थित रहे। कुल 55,788 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए।

मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) परीक्षा में 62,232 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 47,036 छात्र परीक्षा में बैठे और 41,426 पास हुए। इस परीक्षा का कुल परिणाम 88.07 फीसदी रहा।

वहीं आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा में 18,701 छात्र पंजीकृत थे। इनमें 16,175 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 14,362 छात्र सफल रहे। इस स्तर का रिजल्ट 88.79 फीसदी दर्ज किया गया।

छात्राओं ने फिर मारी बाजी

इस बार छात्राओं का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में काफी बेहतर रहा। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार कुल 29,229 छात्राएं सफल हुईं। छात्राओं का सफलता प्रतिशत 94.30 फीसदी रहा।

  • मुंशी/मौलवी परीक्षा में 21,407 छात्राएं पास हुईं और उनका रिजल्ट 91.46 फीसदी रहा। वहीं लड़कों का सफलता प्रतिशत 84.72 फीसदी दर्ज किया गया।
  • आलिम परीक्षा में 7,822 छात्राएं सफल रहीं और उनका रिजल्ट 90.88 फीसदी रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86.42 फीसदी दर्ज किया गया।

वाराणसी की जुमी फरीन बनीं टॉपर

आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा में वाराणसी के दायरातुल इस्लाह चिराग-ए-उलूम की छात्रा जुमी फरीन ने 500 में 413 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। उनका प्रतिशत 82.60 रहा।

वहीं मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) परीक्षा में चंदौली के मदरसा मिस्बाहुल उलूम, धनापुर के छात्र मोहम्मद वसीम ने 600 में 555 अंक हासिल कर प्रदेश टॉप किया। उनका प्रतिशत 92.50 रहा।

लखनऊ की सानिया टॉप-10 में शामिल

मुंशी/मौलवी परीक्षा की मेरिट सूची में लखनऊ की छात्रा सानिया ने भी जगह बनाई। जामिया इस्लाहुल बनात की छात्रा सानिया ने 527 अंक हासिल कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा मिर्जापुर, गोरखपुर, जौनपुर, कुशीनगर और गोंडा के छात्रों ने भी मेरिट सूची में जगह बनाई है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाएं।

इसके बाद 'Exam Result’ विकल्प पर क्लिक करें। फिर 'वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026’ लिंक खोलें। यहां परीक्षा वर्ष और शाखा चुनने के बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट कर दें। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है।

रिजल्ट में क्या-क्या रहेगा, कब होगी स्क्रूटनी

ऑनलाइन रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, विषयों के नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति दी जाएगी। किसी भी गलती की स्थिति में छात्र बोर्ड अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड ने स्क्रूटनी प्रक्रिया की जानकारी भी दी है। स्क्रूटनी चालान जमा करने और आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि जून 2026 तय की गई है।

ये भी पढ़ें: NEET-UG 2026 Re-Exam: बिहार सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, नीट परीक्षार्थियों को मिलेगी फ्री बस की सुविधा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+