चुनाव आयोग ने TMC के सुझाव को किया खारिज, तय शेड्यूल के अनुसार ही होंगे बाकी चरणों के मतदान
कोलकाता, 21 अप्रैल। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए छठे चरण के मतदान की तैयारी शुरू हो गई है। महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए बीते दिनों तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय निर्वाचन को एक ज्ञापन सौंपा था जिसमें पार्टी ने बाकी के तीन चरणों के मतदान को एक ही दिन कराने का अनुरोध किया था। हालांकि आज यानी 21 अप्रैल को चुनाव आयोग ने टीएमसी के सुझाव को खारिज करते हुए कहा कि प्रदेश में छठे, सातवें और आठवें चरण की वोटिंग तय शेड्यूल के हिसाब से ही होगी।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव इस बार आठ चरणों में हो रहा है। पांच चरणों के लिए मतदान पूरा हो गया है और अंतिम चरण 29 अप्रैल को निर्धारित किया गया है। सभी चरणों के वोटों की गिनती 2 मई को होगी। कोरोना वायरस महामारी का हवाला देते हुए टीएमसी ने चुनाव आयोग से कहा था कि बाकी के बचे तीन चरणों के मतदान को एक ही दिन संपन्न कराया जाए। बुधवार को चुनाव आयोग ने अपने जवाब में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के शेष तीन चरणों को क्लब करने की संभावना से इनकार कर दिया है।
गौरतलब है कि 27 मार्च से शुरू हुई वोटिंग के अब तक पांच चरण पूरे हो चुके हैं जबकि 22 अप्रैल को छठा चरण, 26 अप्रैल को सातवें चरण और 29 अप्रैल को आठवें चरण के लिए वोटिंग होगी। नतीजे 2 मई को सामने आएंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने कोरोना के चलते अपनी रैलियां रद्द कर दी हैं। प्रदेश में रोजाना 6 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं जिसके बाद कई जिलों में मेडिकल ऑक्सीजन, दवाई और अस्पतालों में बेड की कमी की भी खबरें आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी बोलीं: 3 चरणों के चुनावों को एक साथ न करवाकर चुनाव आयोग पीएम मोदी को फायदा देना चाहता है
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications