West Bengal Assembly Elections 2021: अब शाम 7 बजे के बाद चुनाव प्रचार नहीं
कोलकाता। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है। चुनाव आयोग ने आदेश दिए हैं कि अब कोई भी राजनीतिक पार्टी शाम सात बजे के बाद रैली या चुनाव प्रचार नहीं करेगी। इसके अलावा वोटिंग के 72 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार समाप्त होता था।
Recommended Video

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव में आयोग ने सभी चरणों में 72 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार बंद करने का फैसला लिया है। श्चिम बंगाल में 3 चरणों के लिए प्रचार हो रहा है। 6ठें चरण का प्रचार 19 अप्रैल, 7वें चरण का 23 अप्रैल और 8वें चरण का 26 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान शनिवार को होना है। इस चरण में 6 जिलों की 45 सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी। जिन सीटों पर मतदान होना है उनमें जलपाईगुड़ी जिले की 7 सीटें, कालिंग्पांग की 1 सीट, दार्जिलिंग की 5 सीटें, नदिया की 8 सीटें, उत्तर 24 परगना की 16 सीटें और पूर्वी बर्दवान की 8 सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग इस चरण के मतदान के लिए खासा सर्तक है क्योंकि चौथे चरण के चुनाव में काफी हिंसा हुई थी और 5 लोगों की मौत हो गई थी। इसे ध्यान में रखते हुए अब चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है कि सभी मतदान केंद्रों पर 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। ऐसा इसलिए ताकि वोटिंग सेटर्स के आसपास भीड़ न हो। जो लोग भीड़ एकत्र करेंगे उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications