कलकत्ता HC ने सुवेंदु अधिकारी की याचिका पर सुरक्षा निदेशक से पूछा- क्यों वापस लिया सिक्योरिटी कवर
कोलकाता, जून 21: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले से जारी बीजेपी और टीएमसी के बीच चली आ रही तनातनी अब इलेक्शन के परिणामों के बाद भी जारी है। बंगाल सरकार टीएमसी से बागी होकर बीजेपी का दामन थामने वाले और नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को करारी शिकस्त देने वाले विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी इन दिनों परेशानियों से घिरे हुए हैं। इस बीच कलकत्ता हाई कोर्ट में अधिकारी ने एक याचिका लगाई है, जिस पर अदालत ने पश्चिम बंगाल के सुरक्षा निदेशक को तलब किया है।

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी की एक याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के सुरक्षा निदेशक को यह बताते हुए रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें दिया गया सुरक्षा कवर वापस क्यों लिया गया। वहीं अब इस मामले पर अगली सुनवाई 24 जून को होगी। बता दें कि सुवेंदु को केंद्र की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
अधिकारी पर चोरी का आरोप
वहीं दूसरी तरफ तिरपाल चोरी के मामले में दर्ज एफआईआर को खारिज करने के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट में सुवेंदु अधिकारी की ओर से याचिका दायर की गई थी, जिस पर 22 जून को सुनवाई होगी। कोर्ट ने इस मामले में किसी भी तरह की जांच में रोक नहीं लगाई है। बता दें कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में सुवेंदु अधिकारी और उनके भाई सौमेंदु के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जिसमें टीएमसी ने दोनों नेताओं पर नगरपालिका से राहत सामग्री चोरी करने का बड़ा आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।












Click it and Unblock the Notifications