MP News: लाड़ली बहना योजना की 36वीं किश्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर में लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त की घोषणा की, जिसके तहत 1.25 करोड़ महिलाओं को 1.835 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। इस कार्यक्रम में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, सांस्कृतिक प्रदर्शन और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जो महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 36वीं किश्त जारी की। इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए 1835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 296 करोड़ रुपये लागत के 40 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया।

Ladli Bahna Yojana Disbursement in Narsinghpur

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चियों पर पुष्पवर्षा की, लाठी कला दिखा रहे एक बच्चे को गोद में लेकर दुलार किया और स्वयं भी लाठी घुमाई। गौ-पूजन के बाद उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और नरसिंहपुर की सांस्कृतिक धरोहरों पर आधारित कैलेंडर का विमोचन भी किया। इस मौके पर मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नरसिंहपुर जिला भगवान नरसिंह के नाम से जुड़ा हुआ है और यह क्षेत्र अद्भुत विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के जरिए सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार माताओं-बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दे रही, बल्कि उन्हें नेतृत्व और रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 34 लाख महिला किसानों को उन्नत कृषि और पशुपालन से जोड़ा गया है। सरकार महिलाओं को स्वरोजगार और उद्योगों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास लगातार जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब महिलाओं को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर और एआई जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

किसानों और विकास कार्यों पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की हर फसल खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकार गेहूं की रिकॉर्ड खरीदी कर रही है और उड़द पर 600 रुपये बोनस देने का फैसला भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर को 296 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात मिली है, जिसमें 17 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 23 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नर्मदा समेत सात नदियों पर नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बांध परियोजनाओं पर भी काम होगा।

जल संरक्षण और सामाजिक सहभागिता पर जोर

मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को लेकर भी लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है और हर नागरिक को पानी बचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने गोटेगांव क्षेत्र के उस परिवार की सराहना की, जिसने तालाब निर्माण के लिए 21 एकड़ जमीन दान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे दानवीरों का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं

* नरसिंहपुर के मुंगवानी में नया महाविद्यालय खोला जाएगा* शेर नदी पर 24 करोड़ रुपये की लागत से 250 मीटर लंबा पुल बनेगा* नरसिंहपुर स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रो टर्फ बिछाई जाएगी* सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए बुडेना बांध का परीक्षण कराया जाएगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+