RCB vs KKR: आरसीबी-केकेआर मैच बारिश के कारण नहीं हुआ शुरू, टॉस का नया टाइम आया सामने

Raipur Weather RCB vs KKR Toss: आरसीबी और केकेआर के बीच रायपुर में आज का मुकाबला है लेकिन बारिश की वजह से टॉस निर्धारित समय पर नहीं हो पाया। टॉस से पहले बारिश के कारण मैदान को ढक दिया गया। इससे निधारित 7 बजे का समय निकल गया।

भारी बारिश के कारण ग्राउंड में पानी भी भर गया। हालांकि शाम 7 बजकर 5 मिनट तक बारिश रुक गई थी लेकिन ग्राउंड को तैयार करके मुकाबले के लायक बनाना अहम काम है, ग्राउंड्समैन ने भी तुरंत अपना काम करने के लिए दौड़-धूप शुरू कर दी।

rcb vs kkr

इसके बाद रिपोर्ट आई कि रात 8 बजकर 15 मिनट पर निरीक्षण किया जाना था। इससे पहले ही यह तय हो पाएगा कि टॉस का समय क्या रहेगा। रात 8 बजकर 30 मिनट तक टॉस का नया टाइम निर्धारत किया गया, इससे ओवर कटौती की नौबत नहीं आई।

बारिश रुकने के तुरंत बाद अंपायर नितिन मेनन और रोहन पंडित ने मैदान पर जाकर कंडीशंस का जायजा लिया और स्थिति देखकर समझ लिया कि मुकाबले शुरू करने में समय लगने वाला है। हालांकि ओवर कटौती से पहले अतिरिक्त समय होता है। आईपीएल में टॉप आठ टीमों के पास प्लेऑफ़ में जाने का मौका है, केकेआर का एक मैच पहले ही बारिश की भेंट चढ़ चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+