PM Modi 5 Nation Visit: 15 मई से 5 देशों के तूफानी दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, देखें पूरा शेड्यूल
PM Modi 5 Nation Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक पांच देशों संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के बेहद महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत के लिए सामरिक और व्यापारिक दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगी, विशेषकर हाल ही में संपन्न हुए 'भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते' (India-EU FTA) के मद्देनजर।
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य खाड़ी देशों के साथ ऊर्जा सुरक्षा और यूरोप के साथ अत्याधुनिक तकनीक, निवेश और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

यूएई से शुरुआत: ऊर्जा और प्रवासियों पर खास ध्यान
प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे की शुरुआत 15 मई को यूएई से करेंगे। वहां वे राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यूएई में रहने वाले 45 लाख से अधिक भारतीयों की मौजूदगी इस रिश्ते को और खास बनाती है। दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग और व्यापार को बढ़ाने पर जोर रहेगा, जो भारत की विकास जरूरतों के लिए बेहद जरूरी है।
ये भी पढे़ं: Russian Oil Supply to India: सस्ते तेल पर आई बड़ी खुशखबरी! रूस ने अमेरिका को ठेंगा दिखाकर कर दिया बड़ा ऐलान
नीदरलैंड यात्रा: निवेश और शाही मुलाकात का एजेंडा
15 से 17 मई तक पीएम मोदी नीदरलैंड में रहेंगे। 2017 के बाद यह उनका दूसरा दौरा है, जो दोनों देशों के रिश्तों के 'महत्वपूर्ण मोड़' पर हो रहा है। यहां वे डच प्रधानमंत्री के साथ वार्ता करेंगे और वहां के राजा विलियम अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से भी मिलेंगे। पीएम का मुख्य फोकस नीदरलैंड के टॉप बिजनेस लीडर्स को भारत में निवेश के लिए आकर्षित करना और वहां के भारतीय समुदाय को संबोधित करना होगा।
तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन और तकनीक
स्वीडन और नॉर्वे की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री 'तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन' में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन का केंद्र बिंदु व्यापार, निवेश, नवाचार (Innovation) और ग्रीन टेक्नोलॉजी होगा। नॉर्डिक देश अपनी उच्च तकनीक और पर्यावरण अनुकूल समाधानों के लिए जाने जाते हैं। भारत इन देशों के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन और नई ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े समझौतों की उम्मीद कर रहा है, जो भारत के भविष्य के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।
ये भी पढे़ं: PM Modi Foreign Visit: जनता से कम ट्रैवल की अपील! खुद विदेश दौरे पर जाएंगे PM मोदी,5 देशों की यात्रा क्यों खास
इटली और यूरोपीय संघ: व्यापार की नई इबारत
दौरे का अंतिम पड़ाव इटली होगा। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने अपने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप दिया है। पीएम मोदी इतालवी नेतृत्व के साथ इस समझौते को लागू करने और आर्थिक रिश्तों को और गहरा करने पर बात करेंगे। यह दौरा न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगा, बल्कि पूरे यूरोप में भारतीय उत्पादों और सेवाओं के लिए नए दरवाजे खोलने का काम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications