Drug Queen Karachi: 'रोक सको तो रोक लो'...कराची की ड्रग क्वीन अनमोल पिंकी गिरफ्तार, ऑनलाइन करती थी माल सप्लाई

Drug Queen Karachi: पाकिस्तान के कराची में नशीले पदार्थों के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इस नेटवर्क की कथित मास्टरमाइंड अनमोल उर्फ “पिंकी” को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कराची की डिस्ट्रिक्ट सिटी पुलिस और एक संवेदनशील नागरिक एजेंसी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गार्डन इलाके के एक अपार्टमेंट से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसका चर्चित स्लोगन “क्वीन मैडम पिंकी - नाम ही काफी है, आनंद लें” सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कराची से लेकर लाहौर तक फैला था नेटवर्क

जांच एजेंसियों का दावा है कि पिंकी का ड्रग्स नेटवर्क सिर्फ कराची तक सीमित नहीं था। उसका नेटवर्क लाहौर, इस्लामाबाद और पाकिस्तान के कई बड़े शहरों तक फैला हुआ था। पुलिस के मुताबिक, वह खुद हाई क्वालिटी कोकीन तैयार करती थी और बड़े पैमाने पर उसकी सप्लाई कराती थी।

पॉश इलाकों में होती थी कोकीन की सप्लाई

पुलिस जांच में सामने आया है कि पिंकी कराची के पॉश इलाकों जैसे DHA और Clifton में रहने वाले अमीर ग्राहकों को ड्रग्स सप्लाई करती थी। इसके लिए उसने महिला राइडर्स का नेटवर्क तैयार किया हुआ था। साथ ही सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया जाता था ताकि डिलीवरी आसानी से हो सके।

China Exam System: चीन क्यों नहीं होते NEET जैसे पेपर लीक? कहां छपते पेपर और टीचर्स क्यों रहते कैद में?
China Exam System: चीन क्यों नहीं होते NEET जैसे पेपर लीक? कहां छपते पेपर और टीचर्स क्यों रहते कैद में?

'पाकिस्तान में मुझसे बेहतर कोकीन कोई नहीं बनाता’

पूछताछ के दौरान पिंकी ने पुलिस के सामने बड़ा दावा किया। उसने कहा, “पाकिस्तान में कोई भी मुझसे बेहतर कोकीन नहीं बनाता।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह “व्हाइट कोक” नाम की कोकीन 25,000 पाकिस्तानी रुपये प्रति ग्राम बेचती थी, जबकि उसकी गोल्डन कैटेगरी कोकीन की कीमत 40,000 रुपये प्रति ग्राम थी।

छापेमारी में मिला भारी मात्रा में ड्रग्स और केमिकल

पुलिस ने पिंकी के ठिकाने से कई खतरनाक रसायन बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, ये वही केमिकल हैं जिनका इस्तेमाल मेडिकल इमरजेंसी प्रक्रियाओं में भी किया जाता है। इसके अलावा लगभग 7 किलोग्राम कच्चा पाउडर और 1.5 किलोग्राम से ज्यादा तैयार कोकीन भी जब्त की गई है।

WhatsApp और सोशल मीडिया से चल रहा था कारोबार

जांच में यह भी सामने आया कि पूरा नेटवर्क ऑनलाइन ऑपरेट किया जा रहा था। ग्राहक WhatsApp और मोबाइल ऐप्स के जरिए ऑर्डर देते थे और फिर घर बैठे ड्रग्स की डिलीवरी हो जाती थी। पुलिस का दावा है कि उसके ग्राहकों में अमीर परिवारों के छात्र और कई प्रभावशाली लोग भी शामिल थे।

महिला राइडर्स करती थीं डिलीवरी

गार्डन पुलिस स्टेशन के SHO हनीफ सियाल ने पुष्टि की कि पिंकी ने ड्रग्स सप्लाई के लिए महिला राइडर्स को रखा हुआ था। उनके मुताबिक, यह नेटवर्क लंबे समय से चुनिंदा ग्राहकों को सेवा दे रहा था और इसकी पूरी कार्यप्रणाली बेहद संगठित तरीके से चलाई जा रही थी।

पहले से 10 मामलों में वांछित थी पिंकी

अधिकारियों के मुताबिक, पिंकी साउथ पुलिस को पहले से 10 अलग-अलग मामलों में वांछित थी। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ दो नए केस भी दर्ज किए गए हैं। इनमें ऑस्ट्रिया में बनी 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल रखने और कोकीन बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों से जुड़े आरोप शामिल हैं।

2019 से फरार चल रही थी आरोपी

एंटी-नारकोटिक्स फोर्स (ANF) ने साल 2019 में पिंकी के खिलाफ ड्रग तस्करी का मामला दर्ज किया था। इसके बाद वह कराची छोड़कर लाहौर भाग गई थी और कई सालों तक फरार रही। जांचकर्ताओं का दावा है कि इस दौरान वह पंजाब के अलग-अलग शहरों में भी सक्रिय रही और निजी पार्टियों व शैक्षणिक संस्थानों तक ड्रग्स पहुंचाती थी।

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के वारिस क्यों नहीं बने प्रतीक? अखिलेश को ही क्यों मिले सारे अधिकार?
Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के वारिस क्यों नहीं बने प्रतीक? अखिलेश को ही क्यों मिले सारे अधिकार?

वायरल ऑडियो ने मचाई सनसनी

पिंकी की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस ऑडियो में वह पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों का मजाक उड़ाती सुनाई दे रही है। उसने कथित तौर पर कहा, “हम पूरे कराची में खुलेआम काम कर रहे हैं - रोक सको तो रोक लो।”

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+