Love Story: 61 के दिलीप घोष को 51 की रिंकू मजूमदार से कैसे हुई मोहब्बत? किसने कराई दोनों की शादी तय?

Dilip Ghosh and Rinku Majumdar Love Story: पश्चिम बंगाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष इन दिनों अपने पर्सनल कारणों की वजह से चर्चा में हैं, दरअसल 61 साल के दिलीप घोष ने 51 साल की रिंकू मजूमदार से प्रेमविवाह किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की शादी शुक्रवार को परिवार वालों की उपस्थिति में घोष के न्यूटाउन स्थित फ्लैट में संपन्न हुई। इस खबर के बाद से ही दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें हो रही हैं।

Love Story

लोग जानना जा रहे हैं कि दिलीप घोष और रिंकू ने शादी के बारे में सोचा कैसे? दोनों की प्रेम कहानी कहां शुरू हुई, उम्र के इस पड़ाव पर दोनों के मन में जीवनसाथी बनने का ख्याल कैसे आया?

रिंकू मजूमदार की ये दूसरी शादी है (Love Story)

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट कहती है कि इन दोनों की शादी के पीछे दिलीप घोष की मां हैं, जिनके कहने पर ही दिलीप घोष ने शादी का फैसला किया। आपको बता दें कि रिंकू मजूमदार की ये दूसरी शादी है और उन्हें पहली शादी से एक बेटा भी है, वो तलाकशुदा हैं, जबकि दिलीप घोष अविवाहित हैं।

दिलीप घोष को रिंकू मजूमदार ने ही किया था प्रपोज (Love Story)

कई रिपोर्ट में कहा गया है कि रिंकू मजूमदार ने ही शादी का प्रस्ताव रखा था और उन्होंने ही दिलीप घोष की मां पुष्पलता देवी से दिलीप से शादी करवाने वाली बात कही थी।

लेकिन इस बारे में अब पहली बार न्यूज 18 से बात करते हुए रिंकू ने अपने और दिलीप के रिश्ते पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'मेरी और दिलीप की मुलाकात साल 2013 में पहली बार हुई थी। मैं संगठनात्मक रूप से भाजपा से जुड़ी हुई हूं। जब वे सांसद थे, तब मैंने उनसे कभी बात भी नहीं की थी।'

इको पार्क में शुरू हुआ बातचीत का सिलसिला (Love Story)

'हमने पहली बार साल 2021 के चुनावों से ठीक पहले इको पार्क में बात की थी, सितंबर के मध्य में, जब मैं घर बसाने के बारे में सोच रही थी तब मैंने उन्हें प्रपोज किया। मैंने अपने लाइफ पार्टनर के बारे में दो बातें सोची थीं। पहली थी कि वो न्यू टाउन का ही कोई व्यक्ति होना चाहिए, और दूसरी ये कि उसे मेरे राजनीतिक करियर को स्वीकार करना होगा।'

बहुत ईमानदार, मजबूत और अच्छे इंसान हैं घोष (Love Story)

यह सब सोचते हुए, मेरे दिमाग में घोष आए जो कि बहुत अच्छे इंसान हैं, वो ईमानदार मेहनती और सच्चे हैं । मुझे उनकी ये खूबियां बेहद पसंद आईं और मैंने सोचा, क्यों न उन्हें ही प्रपोज किया जाए?

' हां कहने के लिए उन्होंने तीन महीने का समय लिया'

हालांकि रिंकू ने कहा कि 'दिलीप के सामने जब मैंने शादी का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, फिर उन्होंने तीन महीने का समय लिया, अपनी मां से बात की। उसके बाद उन्होंने मुझे बताया कि वो शादी के लिए तैयार हैं।'

'अब अपने बारे में सोचने का समय आ गया था' (Love Story)

भाजपा नेता ने कहा कि 'मैंने 17 साल तक इंतज़ार किया, अपनी सारी ज़िम्मेदारियां और कर्तव्य पूरे किए। अब अपने बारे में सोचने का समय आ गया था तभी मेरे जेहन में दिलीप घोष आए।' वैसे स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रिंकू मजूमदार को भाजपा की महिला मोर्चा विंग में दिलीप घोष ने ही शामिल कराया था।

आईपीएल मैच के दौरान स्पॉट हुए थे दिवीप घोष-रिंकू मजूमदार

हाल ही में दोनों नेता ईडन गार्डन्स में आईपीएल मैच के दौरान स्पॉट हुए थे। रिंकू मजूमदार का बेटा आईटी कंपनी में काम करता है, हालांकि दोनों की शादी का कार्यक्रम बहुत निजी था लेकिन सुबह से ही कई बीजेपी नेताओं ने दिलीप घोष को वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए बधाई दे रहे थे।

'नई दुल्हन आपके हाथ से तलवार लेकर आपको गुलाब दे'

यहां तक उन्हें शुभकामना देने वालों में तृणमूल आईटी सेल प्रमुख देबांग्शु भट्टाचार्य भी शामिल थे। जिन्होंने बधाई देते हुए घोष पर तंज भी कसा । उन्होंने एक्स पर लिखा कि ' बहुत बहुत बधाई @दिलीप घोष। मैं दिल की गहराइयों से खुश हूं। आपकी नई दुल्हन आपके हाथ से तलवार लेकर आपको गुलाब दे, फिर से शुभकामनाएं।'

पुलिस आपको नहीं बचाएगी: दिलीप घोष

दरअसल टीएमएसी नेता उन पर तंज इसलिए कसा है क्योंकि पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष ने हिंदुओं से अपने घरों में हथियार रखने को कहा था।

मालूम हो कि घोष का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें उत्तर 24 परगना जिले में एक सार्वजनिक रैली में मुर्शिदाबाद हिंसा के बारे में बात की है, वीडियो में वो कह रहे हैं कि 'हिंदू टेलीविजन सेट, रेफ्रिजरेटर और नए फर्नीचर खरीद रहे हैं लेकिन उनके घर पर एक भी हथियार नहीं है। जब कुछ होता है तो वे पुलिस को बुलाते रहते हैं लेकिन पुलिस आपको नहीं बचाएगी।'

'हिंदू जान गए हैं कि उन्हें एकजुट होने की जरूरत है'

'दस साल पहले लोग नहीं जानते थे कि रामनवमी जुलूस क्या होता है लेकिन आज ऐसे जुलूस हर इलाके में आयोजित किए जा रहे हैं क्योंकि हिंदू जान गए हैं कि उन्हें एकजुट होने की जरूरत है। भगवान भी कमजोर का साथ नहीं देते।'

घोष का वीडियो भड़काऊ, भड़की तृणमूल

अब इस वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई है ये किसी को मालूम नहीं लेकिन अभी तक न तो घोष और न ही उनकी पार्टी की ओर से किसी ने भी इस पर कोई टिप्पणी की है, जबकी तृणमूल ने इस पर हंगामा खड़ा कर दिया है और घोष की निंदा करते हुए इस वीडियो को 'भड़काऊ' बताया है।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+