C Voter Survey: क्या PM मोदी के 'हनुमान' चिराग पासवान बन सकते हैं बिहार के CM? सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
C Voter Survey: साल 2025 के अंत में बिहार में चुनाव होने वाले हैं, राज्य अभी से चुनावी रंग में रंगा नजर आ रहा है, कोई मीटिंग कर रहा है तो कोई चुनाव की रणनीति बनाने में जुटा है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेजी से जारी है। जहां एक बार नीतीश कुमार फिर से सीएम बनने का सपना संजोए हुए हैं तो वहीं लालू यादव को लगता है कि इस बार तो राज्य में राजद की लालटेन जलकर ही रहेगी।
सियासी हलचल और राजनीतिक बयानों के बीच सी वोटर ने एक सर्वे पेश किया है, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। इस सर्वे को देखने के बाद निश्चित रूप से पार्टियों को झटका लगेगा।

दरअसल इस सर्वे में पूछा गया था कि आज बिहार में चुनाव होते हैं तो किसे सीएम बनना चाहिए?
इस सवाल के लिए विकल्प दिए गए थे (C Voter Survey)
- नीतीश कुमार
- तेजस्वी यादव
- चिराग पासवान
- प्रशांत किशोर
- सम्राट चौधरी
इस सर्वे में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला जवाब दिया। जनता का उत्तर निम्मिलिखित है..
- नीतीश कुमार- 15%
- तेजस्वी यादव - 36%
- चिराग पासवान -6%
- प्रशांत किशोर- 17%
- सम्राट चौधरी- 13%
इस सर्वे को देखने के बाद निश्चित तौर पर राजद के नेताओं का सीना चौड़ा होगा लेकिन नीतीश कुमार के समर्थकों को झटका लग सकता है। इस पोल में सबसे चौंकाने वाली बात चिराग पासवान के लिए आई है, मात्र 6 प्रतिशत जनता ही उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनते देखाना चाहती है।
चिराग पासवान की लोकप्रियता में 2 से 5 प्रतिशत का इजाफा
वैसे सी वोटर सर्वे के मुताबिक प्रशांत किशोर और चिराग पासवान की लोकप्रियता में 2 से 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जबकि नीतीश-तेजस्वी की लोकप्रियता में 3 से 5 प्रतिशत की गिरावट है। हालांकि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से चिराग बिहार की राजनीति के ग्लैमरस चेहरों में गिने जाते हैं।
वो बिहार की जनता को लुभाते नजर नहीं आ रहे हैं
पीएम मोदी के 'हनुमान' कहे जाने वाले चिराग पासवान की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा है लेकिन राजनीति के पटल पर वो फिलहाल बिहार की जनता को लुभाते नजर नहीं आ रहे हैं।
आइए एक नजर डालते हैं चिराग पासवान के प्रोफाइल पर
- 31 अक्टूबर 1982 को दिल्ली में जन्मे चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष हैं और हाजीपुर, बिहार से लोकसभा सांसद हैं।
- चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान और रीना शर्मा के पुत्र हैं।
- चिराग ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की लेकिन कॉलेज पूरा नहीं किया।
- चिराग ने साल 2011 में हिंदी फिल्म "मिले ना मिले हम" में अभिनय किया, जिसमें उनकी हिरोईन कंगना रनौत थीं।
- साल 2014 में उन्होंने सियासी पारी शुरू की और जमुई, बिहार से लोकसभा चुनाव जीता।
- साल 2024 में उन्होंने हाजीपुर से चुनाव लड़ा और जीते।
- वर्तमान में वे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री हैं।
क्या थे बिहार विधानसभाचुनाव 2020 के परिणाम?
- बिहार विधानसभाचुनाव 2020 अक्टूबर-नवंबर में हुए थे।
- कुल 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव हुए थे।
- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 125 विधायकों के साथ विजयी हुई थी।
- महागठबंधन के प्रमुख विपक्षी गठबंधन ने 110 सीटें जीती थीं।
- छोटे गठबंधनों और दलों ने 7 सीटें जीती थीं।
- केवल 1 निर्दलीय विधायक विजयी हुआ था।
चिराग की पार्टी ने पहुंचाया था नीतीश को नुकसान (C Voter Survey)
- राष्ट्रीय जनता दल ने 70 सीटें जीतीं और वो राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।
- भाजपा ने 74 विधानसभा सीटें जीती थीं।
- जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने 43 सीटें जीती थीं।
- एलजेपी ने केवल एक सीट जीती थी लेकिन इसकी वजह से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को नुकसान जरूर पहुंचा था।












Click it and Unblock the Notifications