TMC का मुकाबला नहीं कर सकती बीजेपी, सरकारी जांच एजेंसियों को बनाया मोहरा: ममता बनर्जी
कोलकाता, 28 अगस्त। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने शनिवार को कालीघाट में टीएमसी छात्र परिषद स्थापना दिवस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को आड़ेहाथ लेने का मौका नहीं छोड़ा। ममता बनर्जी ने मंच से कहा कि असली छात्र वही है जो असहाय और कमजोर लोगों को साथ लेकर आग बढ़ता है। सीएम ममता ने युवाओं को रजानीति में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह टीएमसी के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,
हम जय हिंद, वंदे मातरम और खेला होबे क्यों कहते हैं? हमारा मानना है कि छात्र वही है जो असहाय लोगों के साथ लेकर आगे बढ़े। वो हमरा भविष्य हैं, मैं चाहती हूं कि छात्र राजनीति के नए समीकरण बनें।
Recommended Video
Abhishek Banerjee को ED का समन, Mamata और भतीजे ने BJP को घेरा | वनइंडिया हिंदी
बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम ने आगे कहा,
लोगों के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता है। जब दिल्ली की भाजपा सरकार राजनीति में हमारा मुकाबला नहीं कर सकती, तो वे एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं... कुछ लोग हमें छोड़कर गए थे लेकिन अब वे लौट आए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनका घर यहां (टीएमसी) है।
ममता बनर्जी ने साधा निशाना
गौरतलब है कि शनिवार को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने डायमंड हार्बर से टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को तलब किया है। इस पर ममता बनर्जी ने भाजपा को अपनी टीएमसी के खिलाफ राजनीतिक रूप से लड़ने की चुनौती देते हुए कहा,
आप हमारे खिलाफ ईडी का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं, हम जानते हैं कि आपसे कैसे लड़ना है, हम गुजरात के इतिहास को भी जानते हैं। आपके एक केस के खिलाफ हम झोला भरकर मामले उठाएंगे। कोयले में भ्रष्टाचार के लिए तृणमूल पर उंगली उठाने का कोई फायदा नहीं है। यह केंद्र के अधीन है। इसके मंत्रियों के बारे में क्या है? उन भाजपा नेताओं के बारे में क्या है जिन्होंने बंगाल, आसनसोल क्षेत्र के कोयला बेल्ट को लूट लिया।
अभिषेक ने अमित शाह को दी चुनौती
कार्यक्रम में ईडी के समन का सामना कर रहे अभिषेक बनर्जी ने भी बीजेपी पर शब्दों को बांण चलाए। उन्होंने कहा,
टीएमसी उन सभी राज्यों में जाएगी जहां बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की और लोगों के अधिकार छीन लिए। हम अपने खून की आखिरी बूंद तक उनसे लड़ेंगे। वे सोचते हैं कि अगर वे हमें डराते हैं तो हम बैठ जाएंगे। लेकिन यह नेताजी एससी बोस, स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस की भूमि है। जब हम लड़ते हैं तो हमारे दिमाग में बस दो ही बातें होती हैं- या तो झंडा फहराएं जिसके लिए हम लड़ रहे हैं या फिर उसी में लिपटे हुए वापस आएं। मैं अमित शाह को चुनौती देता हूं कि अगर उनमें हिम्मत है तो टीएमसी को रोकें, हम आपसे उन सभी राज्यों को छीन लेंगे जहां हम प्रवेश करेंगे।
यह भी पढ़ें: राखी पर मोदी और ममता छाए, नीतीश ने पेड़ को बांधी राखी, शिवराज ने भी बंधवाई बहनों से रक्षासूत्र












Click it and Unblock the Notifications