राखी पर मोदी और ममता छाए, नीतीश ने पेड़ को बांधी राखी, शिवराज ने भी बंधवाई बहनों से रक्षासूत्र
राखी पर मोदी और ममता छाए, नीतीश ने पेड़ को बांधी राखी, शिवराज ने भी बंधवाई बहनों से रक्षासूत्र
नई दिल्ली, 22 अगस्त: देशभर में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर अलग-अलग तरह की राखियां भी देखी गईं। राखी पर पीएम नरेंद्र मोदी मोदी और पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी छाई हुई हैं। पीएम मोदी और ममता बनर्जी की तस्वीरों वाली राखी मार्केट में मिल रही है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हर साल की तरह इस साल भी भोपाल में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं और लड़कियों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधी है। इस खास मौके पर सीएम शिवराज ने कह, "मैं सभी बहनों, बेटियों और भतीजी के लिए रक्षाबंधन की बधाई देता हूं। और कामना करता हूं कि हमारी बहनें और बेटियां स्वस्थ, खुश और मजबूत रहें।''

वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अनोख ढंग से राखी का त्योहार मनाया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता फैलाने के लिए रक्षाबंधन पर पटना में पेड़ों को राखी बांधी। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा, "2012 से, हम रक्षाबंधन को 'वृक्ष रक्षा दिवस' (वृक्ष संरक्षण दिवस) के रूप में मना रहे हैं। लोगों को पेड़ों को बचाना चाहिए, जैसे वे लोगों को बचाते हैं।''
Bihar CM Nitish Kumar ties rakhis to trees in Patna on #Rakshabandhan to spread awareness on environmental conservation.
"Since 2012, weve been observing Rakshabandhan as Vriksh Raksha Diwas (Tree Protection Day). People should save trees, just like they save people," he says pic.twitter.com/Gx6LKAmDlL
— ANI (@ANI) August 22, 2021
वहीं महाराष्ट्र मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने रक्षाबंधन पर डॉक्टरों, नर्सों और पुलिस कर्मियों समेत कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को राखी बांधी है।
Bhopal | Women and girls tie rakhis to Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan on the occasion of #Rakshabandhan
"I wish all sisters, daughters and nieces (on Rakshabandhan). I wish our sisters and daughters remain healthy, happy and strong," he says pic.twitter.com/f11ZKawczM
— ANI (@ANI) August 22, 2021
Recommended Video
वहीं टीएमसी ने आज उत्तर 24 परगना जिले के दमदम इलाके में रक्षा बंधन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। महिलाओं ने इस दौरान अफगान नागरिकों और क्षेत्र में रहने वाले अन्य लोगों को राखी बांधी है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी में कोरोना के कारण अपना सुहाग खो चुकी महिलाओं से राखी बंधवाई। वहीं जो बच्चियां अनाथ हो गई हैं, उनसे भी ओम बिरला राखी बंधवाई है।
Guwahati | Women tie rakhis to Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma at the ministers colony beside Janata Bhawan, on the occasion of #Rakshabandhan pic.twitter.com/zwG4r7f0Sq
— ANI (@ANI) August 22, 2021
वहीं गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं से राखी बंधवाई है।












Click it and Unblock the Notifications