बंगाल चुनाव: TMC की सुजाता मंडल ने दलितों को लेकर दिया विवादित बयान, बीजेपी ने वीडियो जारी कर बोला हमला
कोलकाता: बंगाल चुनाव में आज चौथे चरण के तहत वोटिंग की जा रही है। यहां 44 सीटों पर मतदान हो रहा है। इससे पहले तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान बीजेपी पर हमला कराने का आरोप लगाने वाली आरामबाग सीट से टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल को लेकर एक वीडियो जारी किया गया है। चौथे चरण में बंगाल में मतदान के दिन ऐसे में टीएमसी को बीजेपी ने नुकसान पहुंचाने के मकसद से ये वीडियो क्लिप में जारी है, जिसमें टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल अनुसूचित जाति के मतदाताओं को लेकर विवादित बयान दे रही है।

Recommended Video
भाजपा ने टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल के एक इंटरव्यू की वीडियो क्लीप शेयर करते हुए लिखा कि ममता बनर्जी की करीबी सुजाता मंडल ने बंगाल के अनुसूचित जाति समुदाय पर "स्वभाव से भिखारी" होने का आरोप लगाया है। क्या बंगाल के लोग टीएमसी को करारा जवाब दे सकते हैं और उन्हें सत्ता से बाहर कर सकते हैं? दलित समाज (राजबंशी, मातु, नमसुद्र) इससे बेहतर के पात्र हैं।
बीजेपी की ओर से जारी किए वीडियो में सुजाता मंडल पर आरोप है कि उन्होंने कहा कि यहां अनुसूचित जाति स्वभाव से भिखारी हैं। ममता बनर्जी ने उनके लिए जो कुछ भी किया, उसके बाद भी वो अपना वोट भाजपा को बेच रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मोंडल पर बुधवार को बंगाल में तीसरे चरण के मतदान के दौरान हमला किया गया था, जिसका आरोप उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया था। इस हमले वो घायल भी हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications