'रेप के बाद लड़की गले लगने का बोलती होगी', कौन है कॉमेडियन मधुर विरली? जिसका Video देख लोग दे रहे गालियां

who is Comedian Madhur Virli: भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडी इंडस्ट्री इस समय विवादों में फंसा हुआ है। अभी लोग कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में हुए 370 वाली बिरयानी विवाद को भूले भी नहीं थे कि इस बीच सोशल मीडिया पर एक और कॉमेडियन का पुराना वीडियो वायरल हो गया है। यह वीडियो किसी आम विषय पर नहीं, बल्कि 'रेप' (दुष्कर्म) जैसी जघन्य घटना पर किए गए भद्दे और असंवेदनशील मजाक से जुड़ा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद दिल्ली के मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मधुर विरली नेटिजन्स के निशाने पर आ गए हैं।

मधुर विरली ने अपने डार्क कॉमेडी के नाम पर कहा है कि, 'रेप के बाद लड़की गले लगने का बोलती होगी।' अब लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि चौतरफा आलोचना झेल रहे मधुर विरली ने बिना कोई माफीनामा जारी किए चुपचाप अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही बंद (डिएक्टिवेट) कर दिया है और सोशल मीडिया से पूरी तरह गायब हो गए हैं।

who is Comedian Madhur Virli

क्या था मधुर विरली का वो 'रेप जोक' जिसपर मचा है बवाल?

वायरल हो रहे वीडियो में मधुर विरली स्टेज पर खड़े होकर 'डार्क ह्यूमर' के नाम पर एक बेहद आपत्तिजनक थ्योरी समझाते नजर आ रहे हैं। वह दर्शकों से कहते हैं कि अगर आप खबरें देखते हैं तो आपको पता होगा कि देश में होने वाले हर 10 रेप केस में से 9 ऐसे होते हैं जहां सिर्फ रेप होता है, लेकिन एक केस ऐसा होता है जहां रेप के बाद लड़की का मर्डर भी कर दिया जाता है।

इसके आगे मधुर विरली जो कहते हैं, उसी ने लोगों के गुस्से को भड़का दिया है। वह आगे कहते हैं कि मुझे लगता है कि वो एक मर्डर वाला केस तब होता होगा, जब रेप करने के तुरंत बाद लड़का उठता होगा और सामने से लड़की कहती होगी- "अरे, गले नहीं मिलोगे क्या? कडल नहीं करोगे इसके बाद?"

मधुर विरली आगे हंसते हुए कहते हैं कि शायद इसी बात पर लड़का गुस्सा होकर चाकू मारता होगा और कहता होगा कि अब चाकू के साथ ही कडल (गले लगना) कर ले। इस बेहद संवेदनशील और अमानवीय टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स का खून खौल उठा है।

'मैं इसी नफरत के लायक', '370 की बिरयानी’ विवाद पर प्रणित मोरे ने मांगी माफी, रोते हुए बनाया Video
'मैं इसी नफरत के लायक', '370 की बिरयानी’ विवाद पर प्रणित मोरे ने मांगी माफी, रोते हुए बनाया Video

कौन है मधुर विरली? IIT दिल्ली से है खास कनेक्शन (Who is Comedian Madhur Virli)

  • चर्चा में आए मधुर विरली मूल रूप से देश की राजधानी दिल्ली के रहने वाले एक स्टैंड-अप कॉमेडियन, राइटर और यूट्यूबर हैं। उनका बैकग्राउंड काफी पढ़ा-लिखा रहा है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT दिल्ली (IIT Delhi) से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। हालांकि, इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर फुल-टाइम कॉमेडी को अपना करियर चुना।
  • साल 2018 में हुए 'इंटर-IIT कल्चरल मीट' के स्टैंड-अप श्रेणी का खिताब जीतने के बाद उन्हें कॉमेडी की दुनिया में पहचान मिली थी। यूट्यूब पर उनके 7 लाख 54 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
  • जून 2024 में रिलीज हुए उनके 70 मिनट के कॉमेडी स्पेशल 'द आईआईटी ड्रीम' (The IIT Dream) को यूट्यूब पर 9.9 मिलियन (99 लाख) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वह युवाओं के बीच अपने मिडिल क्लास अनुभवों, मेंटल हेल्थ और रिलेशनशिप्स पर की जाने वाली कॉमेडी के लिए जाने जाते थे, लेकिन इस नए विवाद ने उनके करियर पर बड़ा दाग लगा दिया है।
who is Comedian Madhur Virli
₹370 की बिरयानी ने छीनी नौकरी! कौन हैं हिमांशु जांगड़ा? किस कंपनी में करता था काम, प्रणीत मोरे पर भी उठे सवाल
₹370 की बिरयानी ने छीनी नौकरी! कौन हैं हिमांशु जांगड़ा? किस कंपनी में करता था काम, प्रणीत मोरे पर भी उठे सवाल

उर्फी जावेद ने लगाई क्लास, सोशल मीडिया से भागे कॉमेडियन

मधुर विरली के इस वीडियो पर मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने भी अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि क्या अब हम समाज में रेप जैसी दर्दनाक घटनाओं पर भी जोक बनाने लगे हैं? उन्होंने पुरुष कॉमेडियन्स को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपनी राइटिंग टीम में कुछ महिलाओं को भी शामिल करना चाहिए, ताकि उनके भीतर थोड़ी बहुत समझ और संवेदनशीलता (सेंसिटिविटी) आ सके।

इस बीच, वीडियो को लेकर जैसे ही ट्रोलिंग और गालियों का दौर शुरू हुआ, मधुर विरली ने कोई स्पष्टीकरण या माफी मांगने के बजाय सीधे अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट या डिएक्टिवेट कर दिया। डिजिटल एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोशल मीडिया से इस तरह अचानक भाग जाना या तो अपनी गलती स्वीकार करना है या फिर कानूनी कार्रवाई और लोगों के गुस्से से बचने की एक सोची-समझी रणनीति है।

प्रणीत मोरे शो विवाद: ₹370 की बिरयानी और MBBS छात्रा पर भी गिरी गाज

मधुर विरली का यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है जब पहले से ही स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे का क्राउड-वर्क शो कानूनी पचड़े में फंसा हुआ है। प्रणीत मोरे के शो का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें गुरुग्राम के रहने वाले हिमांशु जांगड़ा नाम के एक दर्शक ने ऑन-कैमरा यह कबूल किया था कि उसने एक लड़की को ₹370 की बिरयानी खिलाई थी, इसलिए वह उससे फिजिकल फेवर की उम्मीद कर रहा था।

लड़की की मर्जी के बिना उसने उसे जबरन छूने और किस करने की कोशिश भी की थी। इस गंभीर बात पर प्रणीत मोरे ने उसे रोकने के बजाय उसकी तारीफ की थी। इस मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणीत और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ अश्लील कंटेंट फैलाने का केस दर्ज किया है, जिसके बाद हिमांशु को उसकी कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है।

इसी शो के एक दूसरे वीडियो में केईएम (KEM) मेडिकल कॉलेज की एक MBBS छात्रा सेजल पवार ने भी पुरुषों के डोनेट किए गए डेडबॉडी के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक उड़ाने की बात कही थी। विवाद बढ़ने पर जहां प्रणीत, हिमांशु और सेजल तीनों ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है, वहीं सेजल पवार को उनके मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 15 दिनों की अनिवार्य छुट्टी पर भेजते हुए कॉलेज और हॉस्टल परिसर में एंट्री बैन कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+