Trump 80th Birthday: रियल एस्टेट किंग,3 शादियां, टीवी स्टार से राष्ट्रपति तक! दिलचस्प है ट्रंप की कहानी
Donald Trump 80th Birthday: दुनिया के सबसे चर्चित नेताओं में गिने जाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। व्हाइट हाउस में पहली बार UFC फाइट्स जैसे खास आयोजन के साथ यह जन्मदिन और भी सुर्खियों में है। न्यूयॉर्क के क्वींस में एक कारोबारी परिवार में जन्मे ट्रंप ने रियल एस्टेट बिजनेस से अपनी पहचान बनाई, फिर टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लोकप्रियता हासिल की और आखिरकार अमेरिकी राजनीति के शिखर तक पहुंचे।
ट्रंप के जीवन में शानदार सफलता, बड़े बिजनेस संकट, निजी विवाद, तीन शादियां और कई राजनीतिक लड़ाइयां देखने को मिलीं। एक बिजनेसमैन से दो बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने तक का उनका सफर संघर्ष, महत्वाकांक्षा और विवादों से भरी एक दिलचस्प कहानी है।

Donald Trump biography Hindi: क्वींस में हुआ जन्म, अनुशासन वाले परिवार में परवरिश
डोनाल्ड ट्रंप का जन्म 14 जून 1946 को न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में हुआ था। उनके पिता फ्रेड ट्रंप सफल रियल एस्टेट कारोबारी थे, जबकि उनकी मां स्कॉटलैंड से अमेरिका आई थीं। परिवार आर्थिक रूप से मजबूत था, लेकिन घर में अनुशासन को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता था। ट्रंप के पिता चाहते थे कि उनके बच्चे मेहनत से आगे बढ़ें और खुद अपनी पहचान बनाएं। यही सोच आगे चलकर ट्रंप की पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा बनी।
ये भी पढे़ं: US Aliens File: UFO या एलियन? Trump ने खुलवाईं 72 सीक्रेट फाइलें, 1946-2026 सारे राज खुले!
13 साल की उम्र में भेजे गए मिलिट्री स्कूल
जब ट्रंप 13 साल के थे, तब उनके माता-पिता को लगा कि उन्हें ज्यादा अनुशासन की जरूरत है। इसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क मिलिट्री स्कूल भेज दिया गया। यहां सख्त नियम, फिजिकल ट्रेनिंग और लीडरशिप पर जोर दिया जाता था। ट्रंप ने बाद में कई इंटरव्यू में कहा कि इस स्कूल ने उन्हें प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और नेतृत्व के गुण सिखाए। यही अनुभव उनके बिजनेस और राजनीतिक करियर में भी काम आया।
वार्टन स्कूल से बिजनेस की पढ़ाई
मिलिट्री स्कूल के बाद ट्रंप ने पहले फोर्डहम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की और फिर अमेरिका के प्रतिष्ठित Wharton School में दाखिला लिया। उन्होंने बिजनेस और फाइनेंस की पढ़ाई की। कॉलेज के दौरान ही उनकी दिलचस्पी रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ने लगी थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सीधे अपने पिता के कारोबार से जुड़कर बिजनेस की बारीकियां सीखनी शुरू कर दीं।
पिता के बिजनेस से शुरू हुआ कारोबारी सफर
ट्रंप ने कई बार कहा कि उन्होंने अपने पिता से 1 मिलियन डॉलर का लोन लेकर कारोबार शुरू किया था। शुरुआती दौर में उन्होंने अपने पिता के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स पर काम किया। 1971 में उन्होंने The Trump Organization की कमान संभाली और कारोबार को न्यूयॉर्क से बाहर भी फैलाना शुरू किया। धीरे-धीरे ट्रंप अमेरिका के सबसे चर्चित रियल एस्टेट डेवलपर्स में शामिल हो गए।
ये भी पढे़ं: Hormuz Strait Dispute: 'भारतीय जहाज पर ईरान ने किया हमला', डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर तेहरान ने क्या कहा?
ट्रंप टॉवर ने बना दिया बड़ा ब्रांड
1980 के दशक में ट्रंप ने न्यूयॉर्क में मशहूर Trump Tower का निर्माण कराया। यह इमारत सिर्फ एक बिजनेस प्रोजेक्ट नहीं थी, बल्कि ट्रंप ब्रांड की पहचान बन गई। इसके बाद उन्होंने होटल, गोल्फ कोर्स, रिसॉर्ट और कई बड़े प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स शुरू किए। अमेरिका के अलावा भारत, फिलीपींस और तुर्की जैसे देशों में भी ट्रंप ब्रांड से जुड़े प्रोजेक्ट्स देखने को मिले।
सफलता के बाद आया बड़ा आर्थिक संकट
1990 का दशक ट्रंप के लिए मुश्किल साबित हुआ। रियल एस्टेट मार्केट में गिरावट और कर्ज बढ़ने के कारण उनके कई बिजनेस संकट में आ गए। Trump Taj Mahal और ट्रंप प्लाजा जैसे प्रोजेक्ट्स को दिवालिया प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। आलोचकों ने उनके बिजनेस मॉडल पर सवाल उठाए। हालांकि ट्रंप ने अपनी कुछ संपत्तियां बेचकर और नई रणनीति अपनाकर धीरे-धीरे वापसी की।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी बनाई पहचान
बिजनेस के साथ ट्रंप ने एंटरटेनमेंट सेक्टर में भी निवेश किया। उन्होंने मिस यूएसए, Miss Universe और मिस टीन यूएसए जैसी प्रतियोगिताओं के अधिकार खरीदे। टीवी पर उनकी मौजूदगी बढ़ी और वे एक सेलिब्रिटी बिजनेसमैन बन गए। इसी दौर में ट्रंप का नाम अमेरिका के सबसे चर्चित सार्वजनिक चेहरों में शामिल होने लगा और उनकी लोकप्रियता राजनीति में भी काम आई।
राजनीति में एंट्री और राष्ट्रपति बनने का सफर
हालांकि ट्रंप कभी राजनीति को पसंद नहीं करते थे, लेकिन 1999 में उन्होंने पहली बार राष्ट्रपति पद की दौड़ में उतरने की कोशिश की। बाद में उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी का दामन थामा। 2016 में उन्होंने अमेरिकी राजनीति को चौंकाते हुए चुनाव जीता और अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने। इसके बाद वे अमेरिकी राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल हो गए और उनकी नीतियां दुनिया भर में चर्चा का विषय बनीं।
तीन शादियां, पांच बच्चे और अरबों की संपत्ति
ट्रंप की निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही है। उनकी तीन शादियां हुईं। फिलहाल उनकी पत्नी Melania Trump हैं, जिनसे उन्होंने 2005 में शादी की थी। ट्रंप के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी संपत्ति को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आते हैं, लेकिन अनुमान के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 6 से 7 अरब डॉलर के बीच है। बिजनेस, मीडिया और राजनीति में उनकी मौजूदगी उन्हें दुनिया के सबसे चर्चित नेताओं में शामिल करती है।












Click it and Unblock the Notifications