गंगासागर मेले में जा रहे 3 साधुओं को किडनैपर समझ भीड़ ने पीटा, पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार
West Bengal Gangasagar Mela: पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले के लिए जा रहे उत्तर प्रदेश के तीन साधुओं की गुरुवार को भीड़ ने पिटाई कर दी। जिसके बाद बारह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बंगाल के पुरुलिया जिले में हुई जब स्थानीय लोगों को साधुओं के अपहरणकर्ता समझ कर पीट दिया।
मामले के आरोपियों को पुरुलिया जिले की एक अदालत में पेश किया जाएगा। साधुओं (एक व्यक्ति और उसके दो बेटों) ने मकर संक्रांति त्योहार के लिए गंगासागर पहुंचने के लिए एक वाहन किराए पर लिया था।

उन्होंने जब रास्ते के बारे में पूछताछ की, कुछ स्थानीय लोगों को उनपर संदेह हुआ। उत्तेजित भीड़ ने उन पर अपहरण का आरोप लगाया। जिसके बाद उन्होंने साधुओं के साथ मारपीट की।
पुरुलिया पुलिस के मुताबिक, ''साधुओं और तीन स्थानीय नाबालिग लड़कियों के बीच भाषा की समस्या को लेकर गलतफहमी हो गई थी। कथित तौर पर, लड़कियां चिल्लाईं और भाग गईं, जिससे स्थानीय लोगों ने साधुओं को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की।"
यह भी देखें: Ram Mandir: '33 साल बाद बलिदान सफल, हजारों वर्षों तक रहेगा भाईयों का नाम', कोठारी बंधुओं की बहन पूर्णिमा
घटनास्थल के एक वीडियो में भीड़ को एक वाहन, जो जाहिर तौर पर साधुओं का था, में तोड़फोड़ करते हुए भी देखा जा सकता है। मामला बढ़ने पर स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप किया और साधुओं को बचाया और काशीपुर पुलिस स्टेशन ले गई।
घटना के बारे में बात करते हुए पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने यह भी कहा कि हमले में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
यह भी देखें: श्रीराम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 14 जनवरी को अंबाला में होगा भव्य "श्रीराम यात्रा" का आयोजन
पुलिस ने बताया कि साधु रास्ता भटक गए थे और दो लड़कियों से रास्ता पूछने के लिए रुके थे। लड़कियां डर गईं और भाग गईं, जिससे स्थानीय लोगों ने अनुमान लगाया कि साधुओं ने लड़कियों को परेशान किया होगा। उन्होंने कहा कि बाद में साधुओं के लिए गंगासागर मेले में जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की गई।
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भीड़ द्वारा उन पर हमला किए जाने का दावा करने वाले साधु मधुर गोस्वामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "जब हम गंगासागर जा रहे थे, अचानक एक बड़ी भीड़ ने हमारी कार रोकी और हमारे साथ मारपीट की।"
इस बीच, पश्चिम बंगाल बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए घटना की निंदा की। पार्टी ने एक्स पर लिखा, "ममता बनर्जी की गहरी चुप्पी पर शर्म आनी चाहिए! क्या ये हिंदू साधु आपकी स्वीकार्यता के लायक नहीं हैं? यह अत्याचार जवाबदेही की मांग करता है।"
यह भी देखें: Election 2024: नाम 'बांग्ला', भाषा 'ध्रुपदी' और 'हिंदुत्व', BJP को इस बार उसी के एजेंडे से मात देंगी ममता?












Click it and Unblock the Notifications