Ram Mandir: '33 साल बाद बलिदान सफल, हजारों वर्षों तक रहेगा भाईयों का नाम', कोठारी बंधुओं की बहन पूर्णिमा

Kothari Bandhu: अयोध्या में 1990 के दशक में हुई कारसेवा के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले कोठारी बंधुओं 22 वर्षीय राम कोठारी व 20 साल के शरद कोठारी को कौन नहीं जानता, जिन्होंने पहली बार विवादित ढांचे पर भगवा पताका फहराई थी। हालांकि जब दोनों भाई घर से निकले थे तो उनके घर में मंगल कार्य होने जा रहा था। दरअसल, कोठारी बंधुओं के बहन की शादी थी, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह के किए बिना अयोध्या की कारसेवा को प्राथमिकता दी। आज जब राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है, राम कोठारी और शरद की बहन पूर्णिमा ने उनके बलिदान पर गर्व व्यक्त किया है।

घर में शादी थी, परिजनों ने कहा कि कोई एक भाई अयोध्या की कारसेवा के लिए जाएगा और दूसरा बहन की शादी की तैयारियां देखेगा। लेकिन भगवान राम में आस्था इतनी प्रगाढ़ थी कि बहन की शादी को छोड़ वर्ष 1990 में कोलकाता निवासी सगे भाई 22 वर्षीय राम कोठारी व 20 साल के शरद कोठारी अयोध्या की कारसेवा के निकल पड़े। 33 साल बाद अब उनका बलिदान सफल होने जा रहा है। ऐसे में उनकी बहन पूर्णिमा कोठारी ने कहा है कि एक बार तो लगा था कि भाईयों को बलिदान व्यर्थ जाएगा। लेकिन अब लगता है कि भाईयों का निर्णय सही था, भगवान राम के प्रति उनकी भक्ति सच्ची थी, अब राम अयोध्या आ रहे हैं।

Ayodhya Ram Mandir Purnima sister of Kothari

पूर्णिमा ने कहा, "पिछले 33 वर्षों में यह मेरी पहली खुशी है। मेरे माता-पिता अब नहीं रहे। यहां तक ​​कि मैं राम मंदिर के उद्घाटन का गवाह बनने की उम्मीद भी नहीं कर सकती थी।"

वहीं कोठारी बंधुओं पर फायरिंग को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की एक टिप्पणी का जिक्र करते हुए पूर्णिमा कोठारी ने कहा कि अगर उन्हें रोकना चाहते थे, तो वे उनके पैरों पर गोली चला सकते थे। उन्हें क्यों मारना पड़ा?" दरअसल कोठारी बंधुओं पर फारयरिंग को लेकर हाल में स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा था मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ऐसा करना पड़ा था।

बता दें कि अयोध्या में 1990 की कारसेवा के वक्त राम कुमार कोठारी 23 वर्ष के थे और शरद 20 वर्ष के थे। उस वक्त उन्होंने 1990 में अन्य कार सेवकों के बीच राम रथ यात्रा निकाली थी। इस दौरान दोनो भाई तत्कालीन बाबरी मस्जिद ढांचे के ऊपर भगवा झंडा लगाया था। कोठारी बंधुओं की अयोध्या में हुई फायरिंग में गोली लगने से मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+