श्रीराम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 14 जनवरी को अंबाला में होगा भव्य "श्रीराम यात्रा" का आयोजन

राम की नगरी अयोध्‍या में ऐतिहासिक राम मंदिर के उद्धाटन और भव्‍य मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्‍ठा की जोर-शोर से तैयारी चल रही है। उत्‍तर प्रदेश ही नहीं देश के अन्‍य राज्‍यों में भी राम मंदिर के निर्माण का जश्‍न मनाया जाएगा और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ayodhya ram mandir

इसी क्रम में हरियाणा में अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ 14 जनवरी को अंबाला छावनी में एक भव्य "श्रीराम यात्रा" का आयोजन किया जाएगा।

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसकी जानकारी दी। गृह मंत्री की अध्‍यक्षता में इस "श्रीराम यात्रा" की तैयारियों को लेकर एक बैठक संपन्‍न हुई। मंत्री के अंबाला स्थित आवास पर आयोजित बैठक में इस यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

गृह मंत्री अनिल विज ने यात्रा के मार्ग की रूपरेखा तैयार की। मंत्री ने बताया 14 जनवरी को सुबह 11 बजे सुभाष पार्क से शुरू होकर अंबाला छावनी के प्रमुख बाजारों से होकर गुजरेगी और वापस सुभाष पार्क में समाप्त होगी। यात्रा के दौरान भक्त भगवान राम की स्तुति करते हुए भजन गाएंगे।

गृह मंत्री विज ने बताया यात्रा में समाज के सभी वर्गों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है और बैठक में संगठन से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+