UP News: काशी में गंगा नदी में वॉटर टैक्सी का ट्रायल शुरू, सावन में श्रद्धालुओं को मिलेगी नई सुविधा
UP Varanasi News: यूपी के वाराणसी में गंगा नदी में वॉटर टैक्सी चलाने की तैयारी अंतिम चरण में है। गुरुवार से वॉटर टैक्सी का ट्रायल शुरू हो गया है और जल्द ही पर्यटक गंगा नदी में वॉटर टैक्सी का आनंद ले सकेंगे।
UP Varanasi News: बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में श्रावण पर्व को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सावन महीने में कैसी आने वाले भक्तों को इस बार जहां कई नई सुविधाएं मिलेंगी वहीं उनकी राह भी आसान होगी। दरअसल, वाराणसी में गंगा नदी में सावन माह में वाटर टैक्सी संचालित की जाने लगेगी।
वाटर टैक्स संचालित होने के बाद बाबा के भक्त वाटर टैक्सी का इस्तेमाल करते हुए सीधे बाबा के दरबार में पहुंच जाएंगे। ऐसे में भक्तों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनका समय भी बचेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए सावन में वाटर टैक्सी का संचालन प्रारंभ कराया जाएगा।

सावन के अलावा आम दिनों में भी वाटर टैक्सी की सुविधा पर्यटकों को तथा श्रद्धालुओं को मिलती रहेगी। हालांकि अभी तक अधिकारियों द्वारा वाटर टैक्सी संचालित किए जाने के उद्घाटन की तिथि तय नहीं की गई है लेकिन गुरुवार से वाटर टैक्सी का ट्रायल प्रारंभ हो गया है।
ये भी पढ़ें- UP: शादीशुदा प्रेमिका ने बेवफा प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया, संबंध बनाने से पहले काट दिया प्राइवेट पार्ट
ट्रायल संपन्न हो जाने के बाद वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की रिपोर्ट के आधार पर उद्घाटन की तिथि तय की जाएगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि हर हाल में सावन महीने में ही वाराणसी में वाटर टैक्सी संचालित किए जाने की योजना है।
बुधवार को सायं काल वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा गंगा नदी में वाटर टैक्सी को देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी और वाटर टैक्सी से जुड़े अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने वाटर टैक्सी में बैठकर भ्रमण किया।
वाटर टैक्सी स्मार्ट दिखाई ना देने के चलते कमिश्नर द्वारा इस पर नाराजगी जाहिर की गई। उन्होंने कंपनी के लोगों को निर्देशित किया है कि वाटर टैक्सी के मॉडल को मॉडिफाई किया जाए जिससे वाटर टैक्सी स्मार्ट नजर आए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वाटर टैक्सी में थोड़ी बहुत कमियां है उसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।
अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि पर्यटकों और श्रद्धालुओं की जेब पर इसका बोझ ना पड़े से ध्यान में रखते हुए वाटर टैक्सी का किराया न्यूनतम रखा जाएगा। यह भी बताया गया कि गंगा नदी में नाव चलाने वाले नाविकों को भी वाटर टैक्सी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा जिससे उनका व्यवसाय भी न प्रभावित हो।
ये भी पढ़ें- UP Bhadohi: 8वीं के छात्र के साथ चार बच्चों की मां हुई फरार, पकड़े जाने पर करने लगी हंगामा, परिजन भी हैरान












Click it and Unblock the Notifications