UP Bhadohi: 8वीं के छात्र के साथ चार बच्चों की मां हुई फरार, पकड़े जाने पर करने लगी हंगामा, परिजन भी हैरान
UP Hindi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 4 बच्चों की मां आठवीं कक्षा के छात्र के साथ भाग गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे ढूंढ लिया, जिसके बाद उसने घर लौटते वक्त हंगामा किया।
UP Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज तिराहे पर बुधवार सायंकाल एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने जोर-जोर से चिल्लाते हुए अपहरण का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला कुछ और ही निकला।
दरअसल, प्रयागराज के हंडिया इलाके की रहने वाली एक महिला की शादी मिर्जापुर जनपद के चील्ह थाना अंतर्गत एक गांव में हुई है। शादी के बाद महिला को 4 बच्चे भी हुए। परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक चल था। इसी बीच महिला अपने मायके चली गई।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बीते 22 जून को महिला अपने पड़ोस के रहने वाले कक्षा आठवीं के एक किशोर के साथ फरार हो गई। किशोर के साथ फरार होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
थक हार कर परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी इसी बीच लखनऊ में जीआरपी ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद परिजनों को सूचना देते हुए बुधवार को जीआरपी दोनों को लेकर भदोही पहुंची।
भदोही की पहुंचने के बाद विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे। जहां लिखा पढ़ी करने के बाद पुलिस ने उन्हें सौंप दिया। उसके बाद ससुराल के लोग महिला और किशोर को लेकर मिर्जापुर जा रहे थे। सभी लोग भदोही जनपद के गोपीगंज इलाके में पहुंचे थे। इसी दौरान वाहन में सवार महिला शोर मचाने लगी।
वाहन के अंदर से ही महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसके बाद आसपास के लोगों ने वाहन को रोक लिया। महिला द्वारा कार सवार लोगों द्वारा खुद का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया गया। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की तो मामला कुछ और निकला।
महिला और कार सवार लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने मिर्जापुर जनपद के चील्ह पुलिस से संपर्क किया। संपर्क करने के बाद भदोही पुलिस ने उन सभी को चील्ह थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications