UP: शादीशुदा प्रेमिका ने बेवफा प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया, संबंध बनाने से पहले काट दिया प्राइवेट पार्ट
UP Hindi News: यूपी के बुलंदशहर में एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया, जिसके बाद महिला ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। महिला प्रेमी की बेवफाई से नाराज थी, जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया।
UP Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बुलंदशहर में एक शादीशुदा प्रेमिका ने अपने बेवफा प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। प्राइवेट पार्ट कटने से प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई है, शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा महिला के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रेमी को मिलने के लिए बुलाकर विवाहिता द्वारा प्राइवेट पार्ट काटने की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

यह पूरी घटना बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली महिला की 2 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा इसी बीच पड़ोस के एक युवक को महिला से प्यार हो गया।
ये भी पढे़ं- UP: शौच के लिए खेत गई युवती को 3 दरिंदों ने झाड़ियों में खींचा, फिर बारी-बारी से किया 'गंदा काम', केस दर्ज
दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो करीब 2 माह पहले अपने पति का साथ छोड़कर महिला पड़ोसी प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। दोनों काफी दिन तक एक दूसरे के साथ घर से बाहर रहे लेकिन एक सप्ताह पूर्व दोनों वापस लौट गए। फिर दोनों पक्ष के लोगों में पंचायत हुई।
उसके बाद महिला अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार हो गई। काफी समझाने के बाद पति भी उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार हुआ। प्रेमी की बेवफाई से नाराज महिला उससे बदला लेना चाहती थी। रिपोर्ट की मानें तो रात में महिला ने अपने प्रेमी को फोन किया।
फोन करने के बाद उसने अपने प्रेमी को गांव में स्थित एक स्कूल के पीछे मिलने के लिए बुलाया। महिला की बात पर प्रेमी उससे मिलने के लिए तैयार हो गया और रात में प्रेमी उससे मिलने पहुंचा। महिला अपने साथ चाकू लेकर आई थी और संबंध बनाने से पहले प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दी।
ये भी पढ़ें- UP News: ठेके पर शराब पीते रहे बाराती, दुल्हन करती रही इंतजार, नशे में इतना डूबे कि वापस लौट गई बारात
प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटने के बाद महिला वहां से फरार हो गई जबकि लहूलुहान हालत में भागते हुए प्रेमी एक निजी चिकित्सालय में पहुंचा। वहां प्राथमिक उपचार करने के साथ ही प्रेमी के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद घायल युवक के जीजा अस्पताल पहुंचे।
प्रेमी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा हायर हॉस्पिटल में उपचार के लिए रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि अभी भी प्रेमी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह इस मामले में थाना प्रभारी द्वारा मीडिया को बताया गया कि प्रेमी के जीजा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications