वाराणसी: शराब के शौक की वजह से हुआ मर्डर, घर में मिला अधजला शव
जंग अस्पताल परिसर में अपने मौसा-मौसी के साथ रहता था। लेकिन कल रात सारे लोग शादी के समारोह में गए हुए थे। जब देर रात परिजन घर पहुंचे तो उन्हें जंग का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला।
वाराणसी। जिले के मण्डलीय हॉस्पिटल के कैम्पस क्वॉटर में 32 वर्षीय वार्ड ब्वॉय जंग बहादूर की लाश मिलने की खबर सामने आई है। गौरतलब है कि पहले सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई, फिर उसे जलाने का प्रयास किया गया। घटना वाले दिन बहादूर का परिवार शादी में गया हुआ था। परिवार के सुबह घर लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। जंग बहादुर की मां पुष्पा देवी महिला अस्पताल में ही लंबे समय से सिस्टर के पद पर है। खबर है कि जंग बहादुर हॉस्पिटल में भी अकसर अपनी शिफ्ट में नशे की हालात में पाया जाता था। ये भी पढ़ें: हाई सिक्योरिटी वाले लुटियन्स जोन तक पहुंचे चोरों के हाथ, चुरा रहे हैं अधिकारियों की नंबर प्लेट

मामले में पुलिस का है ये कहना
इस घटना के संबंध में मौके पर पहुंचे कोतवाली ए.सो अरविंद सिंह ने बताया कि जंग बहादुर मण्डलीय अस्पताल में वार्ड ब्वॉय के पद पर तैनात था। जंग शराब पीने का बहुत शौकीन था। बता दें कि अस्पताल परिसर में ये अपने मौसा-मौसी के साथ रहता था। लेकिन कल रात सारे लोग शादी समारोह में गए हुए थे। जब देर रात परिजन घर लौटे तो उन्हें जंग का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला।

कमरे में कैसे घुसा हत्यारा
वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि हत्या के तरीके से हत्यारें को जंग का परिचित ही बताया जा रहा है। क्योंकि जंग बहादुर की अनुमति से ही हत्यारे की घर में इंट्री हुई होगी। बता दें कि कमरे से शराब की बोतल भी मिली है। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी परिचित के साथ जंग ने पहले शराब पी होगी और फिर किसी विवाद के चलते उसकी हत्या कर उसे जलाने का प्रयास किया गया होगा।

परिजनों के मुताबिक जेवर भी हुए है चोरी
मृतक के मामा बबलू ने बताया कि जंग बहादुर की शादी हरुआ में हुई है। इसकी पत्नी इस समय मुंबई से आ रही है।कल रात घर के सभी लोग शादी में गये हुए थे। घर आये तो दरवाजा बाहर से बंद था और जंग का शरीर खून से लथ-पथ पड़ा हुआ था। इस घटना के पीछे किसी परिचित का ही हाथ है। बबलू ने आगे बताया कि सिर पर चोट लगी है, सिर पर हमला करके जंग को मौत के घाट उतारा गया होगा। वहीं, बबलू ने घर में चोरी होने की भी बात कही। बबलू ने अलमारी टूटी होने और घर से सोने-चांदी की कुछ ज्वेलरी गायब होने की बात कही है। ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा: बूढ़े बाप की खांसी से परेशान थी पत्नी, बेटे ने मार डाला












Click it and Unblock the Notifications