हाई सिक्योरिटी वाले लुटियन्स जोन तक पहुंचे चोरों के हाथ, चुरा रहे हैं अधिकारियों की नंबर प्लेट
अब चोरों की हिम्मत इतनी अधिक बढ़ गई है कि वह दिल्ली के हाई सिक्योरिटी वाले लुटियंस जोन को भी टारगेट कर रहे हैं। हाल ही में वहां से नंबर प्लेट चोरी होने की खबरें आई हैं।
नई दिल्ली। यूं तो दिल्ली में नाइटबल्ब या किसी की गाड़ी के टायर चोरी होने जैसी घटनाएं आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन अब चोरों की हिम्मत इतनी अधिक बढ़ गई है कि वह दिल्ली के हाई सिक्योरिटी वाले लुटियंस जोन को भी टारगेट कर रहे हैं। चोर यहां पर रहने वाले बड़े अधिकारियों की पीतल की नंबर प्लेट को चुरा रहे हैं। 1 जनवरी से अब तक दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और एक अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने अपने घर की नंबर प्लेट चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गुरुवार को चोरों ने एएसजी पिंकी आनंद के घर को निशाना बनाया और दो एलईडी टीवी, कुछ पानी की टंकियां और तीन ब्रांडेड सूट चोरी कर के ले गए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कई टीमें बनाकर चोरों की खोजबीन की, लेकिन इसके बावजूद कोई चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। सूत्रों के अनुसार 3 जनवरी को पहली बार पीतल की नंबर प्लेट चोरी होने का मामला सामने आया था। 3 जनवरी को वाइस एडमिरल ए के चावला के घर के बाहर से पीतल की नंबर प्लेट चोरी हो गई है। उस नंबर प्लेट पर उनका पता '42 लोधी एस्टेट एरिया' और उनका पद लिखा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications