छिंदवाड़ा: बूढ़े बाप की खांसी से परेशान थी पत्नी, बेटे ने मार डाला
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में ऐसा मामला सामने आया है जहां रिश्ते शर्मसार हो गए। धर्मेंद्र ने पत्नी के लिए पिता की ही हत्या कर दी।
भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसकी पत्नी को अपने ससुर की खांसी पसंद नहीं थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पति के पिता यानी अपने ससुर की खांसी से के कारण पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। वहीं पिता की तबीयत ठीक नहीं हो रही थी। जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा के सोनपुर गांव निवासी 55 वर्षीय विष्णु यादव की हत्या उनके बेटे धर्मेंद्र ने कुल्हाड़ी से कर दी।धर्मेंद्र की पत्नी को ससुर की खांसी और अन्य आदते अच्छी नहीं लगती थी।

इसलिए वो यह कह कर चली गई थी कि जब तक ससुर जिंदा है तब तक वो घर वापस नहीं आएगी। धर्मेंद्र के अनुसार उसकी पत्नी को पिता का खांसना औ किचन में बीड़ी जलाना पसंद नहीं था। धर्मेंद्र, अपने पिता का इकालौता बेटा था, जिसकी शादी 9 माह पहले हुई थी।
पुलिस को दी गई जानकारी अनुसार धर्मेंद्र ने कहा कि उसने अपनी पत्नी और पिता दोनों को समझाने-मनाने की कोशिश की लेकिन जब दोनों में से कोई भी नहीं माना तो उसने पिता की हत्या करने का रास्ता अपना लिया। पुलिस के मुताबिक धर्मेद्र ने अपना अपराध कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्सटेबल ने दागदार की वर्दी, नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म












Click it and Unblock the Notifications