मैदानों में गर्मी और उमस से हाल बेहाल, हो जाइए तैयार इस दिन पड़ सकती है बारिश की बौछारें
16 जून से प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना
देहरादून, 11 जून। उत्तराखंड में गर्मी और उमस से से हाल बेहाल हैं। जो कि अभी फिलहाल जारी रहेगी। हालांकि पहाड़ों में हल्की बारिश से मैदानी इलाकों में थोड़ा सा राहत जरुर मिली है। लेकिन फिलहाल 16 जून तक मौसम में खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।

शुक्रवार से उत्तराखंड के पहाड़ों में थोड़ा सा मौसम में बदलाव
शुक्रवार से उत्तराखंड के पहाड़ों में थोड़ा सा मौसम में बदलाव हुआ है। उत्तरकाशी,बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों के कई हिस्सों में बारिश हुई है। नैनीताल समेत कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों में दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहे। पर्वतीय क्षेत्रों में हुई वर्षा से तापमान कम तो हुआ है। लेकिन गर्मी और उमस कम नहीं हुई है। शनिवार को दोपहर तक गर्मी से पसीने छूटते रहे। हालांकिे शाम तक बादल आने से थोड़ा राहत जरुर नजर आ रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक यही हाल है।राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वर्षा की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में कमी आएगी, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में अगले तीन-चार दिन तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का दावा है कि 16 जून के आसपास प्री-मानसून फुहारें देखने को मिल सकती है। जिसके बाद तापमान में कमी आएगी।
हीट वेव या अन्य कोई अलर्ट जारी नहीं
उत्तराखंड के लिए राहत की बात यही है कि भीषण गर्मी के पिछले एक हफ्ते बाद अब मौसम विभाग ने 14 जून तक के लिए हीट वेव या अन्य कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। चारों धामों के साथ ही निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में उमस और गर्मी बरकरार है। तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार से मैदानों में फौरी राहत मिलने की संभावना जताई है। देहरादून में शुक्रवार को आसपास के इलाकों तक बारिश पहुंची लेकिन शहर में इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है। शनिवार को दिनभर भीषण गर्मी का असर रहा। शाम को बादलों ने डेरा डाला रखा। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। जो शाम को सच साबित हुई और हल्की बारिश से दूनवासियों को राहत मिल गई।












Click it and Unblock the Notifications