उत्तराखंड: टिहरी जिलाधिकारी ने पहाड़ी जिलों के अधिकारियों के सामने पेश की मिसाल, रविवार को करेंगे इस तरह सेवा
प्रत्येक रविवार को जिला अस्पताल में सेवा देंगे डीएम
देहरादून, 21 जुलाई। उत्तराखंड के टिहरी जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी ने एक बड़ा कदम उठाते हुए जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए अपनी सेवाएं देने की बात की है। डीएम ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि प्रत्येक रविवार को जिला अस्पताल बौराड़ी में बैठकर वह मरीजों का अल्ट्रासाउंड करेंगे।

रविवार को अल्ट्रासाउंड कर देंगे सेवा
पहाड़ों में स्वास्थ्य सुविधाएं किसी से छिपी नहीं है। लचर स्वास्थ्य सिस्टम की वजह से कई बार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। इसका कारण है पहाड़ों में डॉक्टर की कमी और समय पर जांच न होना। लेकिन ऐसे में अगर नौकरशाही एक कदम आगे बढ़ाते हुए पहल करें तो फिर सिस्टम को कुछ हद तक बदला जा सकता है। इसी तरह की पहल पहाड़ी जिले के एक डीएम ने की है। पहले स्वास्थ्य सेवा दे चुके डीएम ने अब एक बार फिर रविवार को अपनी स्वास्थ्य सेवा देने की बात की है। टिहरी जिले के डीएम डॉ सौरभ गहरवार ने कहा कि वह पहले स्वास्थ्य के क्षेत्र में ही कार्यरत थे। रेडियोलॉजिस्ट पद पर सेवाएं दी है। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता में हैं। डीएम ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि प्रत्येक रविवार को जिला अस्पताल बौराड़ी में बैठकर वह मरीजों का अल्ट्रासाउंड करेंगे।
सीएम की पहल पर अधिकारी पेश कर रहे मिसाल
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार नौकरशाही से प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने की पहल करने की बात की है। जिसके बाद से प्रदेश के कई नौकरशाह पहाड़ों में नई पहल करने में जुट गए हैं। हाल ही में उत्तराखंड के पहाड़ी जिले रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रदेश के सभी अधिकारियों के सामने एक मिसाल पेश की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार अधिकारियों को फिजूलखर्चे और अन्य संसाधनों को दुरस्त करने की अपील कर रहे हैं। जिससे प्रदेश का कर्ज कम किया जा सके। इसके लिए उन्होंने जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में भी कम खर्चे करने को कहा है। इसी पहल पर रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बहुउद्देशीय जनता शिविर में जाने के लिए एक बस से सफर किया। जिसमें सभी अधिकारियों को साथ में एक साथ ले जाया गया। जिलाधिेकारी के इस पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications