Prateek Yadav के निधन के बाद क्यों Viral हो रहा अखिलेश के साथ का ये Video, भावुक कर देगा भाइयों का प्यार

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के परिवार से आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सपा संस्थापक के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया। मात्र 38 वर्ष की उम्र में उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस बीच, सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और प्रतीक यादव का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो दोनों भाइयों के बीच के गहरे प्रेम और सम्मान को दर्शाता है।

वायरल हो रहा यह वीडियो किसी पारिवारिक समारोह का लग रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रतीक यादव अपनी पत्नी अपर्णा यादव और अपनी दोनों बेटियों के साथ समारोह में पहुंचे हैं।

prateek yadav with akhilesh yadav

जैसे ही उनका सामना बड़े भाई अखिलेश यादव से होता है, अखिलेश मुस्कुराते हुए हाथ आगे बढ़ाते हैं और स्वागत करते हैं। वहीं, छोटे भाई प्रतीक और उनकी पत्नी अपर्णा यादव झुककर अखिलेश यादव के पैर छूते हैं। दो भाइयों के मिलन का यह दृश्य आज लोगों की आंखें नम कर रहा है।


दरअसल, प्रतीक यादव को बुधवार सुबह करीब 5:55 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पिछले कुछ समय से फेफड़ों और लीवर से संबंधित गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

कल होगा अंतिम संस्कार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर भाई को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रतीक को एक 'नेक इंसान' बताया जो हमेशा अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित रखते थे। प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर उनके लखनऊ स्थित आवास पर लाया जा चुका है, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ और डिंपल यादव समेत कई दिग्गज नेताओं के पहुंचने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कल लखनऊ में किया जाएगा।

प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर अपना फिटनेस और रियल एस्टेट का बिजनेस संभालते थे। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से शिक्षा प्राप्त की थी। प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। पूरा यादव परिवार और उनके समर्थक इस समय गहरे शोक में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+