Prateek Yadav Death: 'प्रतीक किचन में बेसुध पड़े थे', मौत के 7 घंटे, क्या-क्या हुआ? Gym Partner ने खोले राज!

Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश की राजनीति और यादव परिवार पर गहरा सदमा। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव (38) का अचानक निधन हो गया। 13 मई 2026 की सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में उन्हें मृत अवस्था में लाया गया। परिवार के करीबियों और गवाहों के अनुसार, प्रतीक घर के किचन में बेहोश पड़े मिले थे। पुलिस अब पूरे मामले की गहन तफ्तीश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

यह घटना सिर्फ एक निजी त्रासदी नहीं, बल्कि कई सवाल खड़े करती है, प्रतीक की तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी? रात क्या हुआ? सुबह दोबारा हालत क्यों बिगड़ गई? अफवाहों और कयासों के बीच फैक्ट्स क्या कहते हैं?

prateek-yadav-death-mystery

Prateek Yadav Death Timeline: रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक

प्रतीक यादव के जिम पार्टनर और करीबी सर्वेश पांडेय ने बताया कि रात करीब 11-12 बजे प्रतीक की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत में कुछ सुधार दिखने पर उन्हें घर वापस लाया गया। लेकिन सुबह फिर स्थिति बिगड़ गई। परिवार ने उन्हें दोबारा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ब्रॉट डेड घोषित कर दिया।

सर्वेश पांडेय ने कहा, 'रात अस्पताल ले जाने के बाद हालत सुधरी थी, लेकिन सुबह क्या हुआ, यह स्पष्ट नहीं। मैं सुबह मौके पर नहीं पहुंच पाया।' परिवार के करीबी बिजनेसमैन मुकेश बहादुर सिंह ने बताया कि प्रतीक घर के किचन में बेहोशी की हालत में गिरे पाए गए। उन्हें आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया। मुकेश बहादुर सिंह पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रहे और शव को करीब से देखा। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक को सुबह करीब 5:55-6:00 बजे लाया गया। जब पहुंचे, तब उनका पल्स पूरी तरह गिर चुका था और हृदय काम करना बंद कर चुका था।

पुलिस जांच शुरू: घर सील, फोन-लैपटॉप कब्जे में

लखनऊ पुलिस ने मामले को संवेदनशीलता से लिया है। डीसीपी सेंट्रल जोन की टीम प्रतीक के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस ने प्रतीक का कमरा सील कर दिया है और उनका मोबाइल फोन, लैपटॉप तथा अन्य दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है कि घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था। अस्पताल ने भी पुलिस को सूचित कर दिया है। प्रारंभिक पोस्टमार्टम में कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। विसरा और हार्ट के सैंपल संरक्षित किए गए हैं।

उस रात घर में कौन था? Aparna Yadav कहां थीं?

देर रात जब प्रतीक की तबीयत बिगड़ी, तब अपर्णा यादव लखनऊ में नहीं थीं। वे असम के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में शामिल होने गई थीं। घर में प्रतीक की बेटी, नौकरानी और सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। 7 दिन पहले प्रतीक ने लेफ्ट पैर की सर्जरी कराई थी। उसके बाद वे घर लौट आए थे। अपर्णा फोन पर लगातार उनके स्वास्थ्य का अपडेट ले रही थीं। खबर मिलते ही अपर्णा फ्लाइट से लखनऊ के लिए रवाना हुईं और दोपहर तक पहुंच गईं।

Prateek Yadav की स्वास्थ्य स्थिति: लंग्स की समस्या और ब्लड क्लॉट

प्रतीक यादव लंबे समय से लंग्स संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनमें फेफड़ों में ब्लड क्लॉट (पल्मोनरी एम्बोलिज्म) की शिकायत थी। हाल ही में मेदांता अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। 30 अप्रैल को उनकी तबीयत बिगड़ी थी, तीन दिन बाद घर लौट आए थे। पिछले डेढ़ महीने से वे जिम जाना भी कम कर चुके थे। डॉक्टरों का कहना है कि अचानक हालत बिगड़ने के कई कारण हो सकते हैं, हार्ट इश्यू, न्यूरोलॉजिकल समस्या या पहले से चल रही बीमारी।

जिम कोच और स्टाफ की भावुक यादें

प्रतीक फिटनेस के शौकीन थे। उन्होंने 2015 में Iron Core Fit Gym शुरू किया, जो कई ब्रांचेस तक फैला। जिम के फाउंडर कोच अभय शर्मा उनके घर पहुंचे और भावुक हो गए। अभय ने कहा, 'प्रतीक भैया बहुत अच्छे इंसान थे। मैं उन्हें 2012 से जानता था। उनकी मम्मी-पापा को पर्सनल ट्रेनिंग देता था। बहुत दुखी हूं।' जिम पर सन्नाटा छा गया। खबर मिलते ही Iron Core Fit Gym बंद कर दिया गया। सिक्योरिटी स्टाफ ने बताया कि प्रतीक रोज 1-1.5 घंटे वर्कआउट करते थे, लेकिन हाल में कम आने लगे थे। वे स्टाफ और मेंबर्स से बेहद मिलनसार थे।

Prateek Yadav Postmortem: 'पल्स डाउन, हार्ट स्टॉप, नाखून-शरीर नीले', KGMU में कई राज खुले! क्या शरीर पर चोटें?
Prateek Yadav Postmortem: 'पल्स डाउन, हार्ट स्टॉप, नाखून-शरीर नीले', KGMU में कई राज खुले! क्या शरीर पर चोटें?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+