NEET Paper Leak पर भड़के खान सर, अलख पांडे-आनंद कुमार ने उड़ाई NTA की धज्जियां, सरकार को दे दी बड़ी सलाह!
NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। 3 मई को हुई मेडिकल प्रवेश परीक्षा को पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया, जिसके बाद लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। कई छात्रों ने इस परीक्षा के लिए सालों तक तैयारी की थी, परिवारों ने आर्थिक और मानसिक दबाव झेला था, लेकिन परीक्षा रद्द होने से उनकी मेहनत पर बड़ा असर पड़ा है।
इस पूरे विवाद के बाद देश के कई बड़े शिक्षकों और एजुकेशन एक्सपर्ट्स ने खुलकर NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। खान सर (Khan Sir), अलख पांडे (Alakh Pandey), आनंद कुमार (Anand Kumar) और नितिन विजय (Nitin Vijay) समेत कई शिक्षकों ने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से छात्रों का भरोसा टूट रहा है और अब सिर्फ जांच नहीं बल्कि पूरे सिस्टम में सख्त बदलाव की जरूरत है।

खान सर ने NTA पर उठाए सवाल
नोएडा में ANI से बातचीत के दौरान खान सर (Khan Sir) ने कहा कि NTA के लिए यह सिर्फ एक परीक्षा हो सकती है, लेकिन छात्रों के लिए यह पूरी जिंदगी का सवाल है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि NTA का नाम "Never Trustable Agency" होना चाहिए।
उन्होंने CBI जांच की रफ्तार पर भी सवाल उठाए और मांग की कि मामले में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज को ऑब्जर्वर बनाया जाए। साथ ही दोषियों को तय समय के अंदर सख्त सजा देने की बात कही।
अलख पांडे बोले-छात्रों के सपनों से खिलवाड़
फिजिक्स वाला के CEO अलख पांडे (Alakh Pandey) ने कहा कि लाखों परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने के लिए बड़े त्याग करते हैं। उन्होंने कहा कि कई छात्र सालों तक सिर्फ NEET की तैयारी में लगे रहते हैं और परीक्षा रद्द होने से पूरा परिवार टूट जाता है।
अलख पांडे (Alakh Pandey) ने दावा किया कि पेपर लीक एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने पेपर खरीदने और बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
आनंद कुमार ने कही सख्ती की बात
सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार (Anand Kumar) ने NEET परीक्षा रद्द होने को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि हर बार पेपर लीक जैसी घटनाओं से मेहनती छात्रों का मनोबल टूटता है और उनका सिस्टम पर भरोसा कमजोर होता है।
आनंद कुमार (Anand Kumar) ने कहा कि लाखों छात्र कई सालों तक मेहनत करते हैं, ऐसे में परीक्षा रद्द होना उनके लिए बड़ा झटका है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अच्छी बात यह है कि मामले से जुड़े कुछ आरोपी पकड़े गए हैं और जांच आगे बढ़ रही है।
उन्होंने सरकार से कोचिंग संस्थानों पर सख्त निगरानी रखने और चीन की तरह कड़े एंटी-चीटिंग नियम लागू करने की मांग की। उनके मुताबिक प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बचाने के लिए मजबूत और पारदर्शी सिस्टम जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications