सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दो पूर्व सीएम और रावत की तस्वीरें, जानिए क्या है सच्चाई
त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरीश रावत की मुलाकात का फोटो हुआ वायरल
देहरादून, 22 नवंबर। एक तरफ देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की एक साथ चहल कदम और बातचीत करते हुए फोटो वायरल हुई तो उत्तराखंड में दो पूर्व सीएम हरीश रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत की मुलाकात का फोटो भी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि फोटो को लेकर निकाले जा रहे सियासी मायने को नकार दिया है। लेकिन दो पूर्व सीएम के मिलने को लेकर यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं। खास बात ये है कि हरीश रावत ने जो फोटो पोस्ट की है, उसमें दोनों हंसते हुए दिख रहे हैं, जबकि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जो फोटो शेयर की, उसमें दोनों गंभीर नजर आ रहे हैं।

हरदा ने पोस्ट की त्रिवेंद्र के साथ फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उत्तराखंड की राजनीति के बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं। हरीश रावत का हर कदम सियासत के मायने तलाशते हुए नजर आती हैं। एक बार फिर हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज पर एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें वे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ हंसते और बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए हरीश रावत ने लिखा कि
श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी को उत्साहपूर्ण मूड में देखकर अच्छा लगा।
हरीश रावत के पोस्ट करते ही सोशल मीडिया में फोटो जमकर वायरल होने लगी। इतना ही नहीं कुछ यूजर तो त्रिवेंद्र रावत को कांग्रेस ज्वाइन कराने की तक बात करने लगे। हालांकि हरीश रावत ने इस पोस्ट के सियासी मायने से पूरी तरह इनकार कर दिया हैा लेकिन जिस तरह से बीते दिनों हरक सिंह और हरीश रावत की नजदीकियां बढी है, उसके बाद हरीश और त्रिवेंद्र सिंह रावत के बीच इस उत्साह के साथ मिलने के सियासी मायने निकाले जाने तय हैंं। हरीश रावत की बात करें तो वे कई बार त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल का बचाव करते नजर आएा इतना ही नहीं कई बार हरीश रावत ने त्रिवेंद्र रावत का खुलकर समर्थन भी कियाा खासकर जब त्रिवेंद्र काे सीएम पद से हटाया गयाा
यूजर बोले एक ही पार्टी बना लेते तो
हरीश रावत की इस फोटो पर यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर राव कमरान लिखते हैं कि उत्तराखंड की राजनीति की खूबसूरत तस्वीर। पंकज रावत लिखते हैं कि त्रिवेन्द्र रावत जी भी उन्हीं उज्याड़ खांद बल्दों के मारे है जिन्होनें आपको भी परेशान किया था। शंकर भंडारी ने लिखा कि त्रिवेंद्र जी कांग्रेस में शामिल तो नहीं हो रहे। इसके अलावा राजपाल रावत ने लिखा कि काश आप सारे रावत एक ही पार्टी बना लेते तो।
त्रिवेंद्र ने लिखा.. स्वास्थ्य के बारे में पूछा
इधर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया कि
लंबे अंतराल के बाद आदरणीय हरीश रावत जी से चलते-चलते भेंट हुई। कोरोना के पश्चात उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार देखा। स्वास्थ्य के बारे में पूछने पर उन्होंने अपने अंदाज़ में कहा "मैं स्वस्थ हूँ"।
त्रिवेंद्र रावत के पेज पर एक यूजर ने लिखा कि हालांकि ये मुलाकात सियासी नहीं थी। ना ही कोई खिचड़ी पकी। दोनों नेताओं ने एक दूसरे के स्वास्थ्य का हाल जाना और आगे निकल गए. दोनों की मंजिल एक है और रास्ते जुदा-जुदा है।












Click it and Unblock the Notifications