धामी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे अधिकतर नए चेहरे, जानिए किसका आ सकता है नंबर

धामी के मंत्रिमंडल में अधिकतर नए चेहरों को मिलेगी जगह

देहरादून, 22 मार्च। उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को 2.30 बजे देहरादून के ऐतिहासिक परेड मैदान में शपथ लेंगे। धामी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृ​ह मंत्री अमित शाह समेत 5 राज्यों के सीएम भी मौजूद रहेंगे। लेकिन अब धामी के मंत्रिमंडल को लेकर भी कयासबाजी शुरू हो गई है। जिसमें अधिकतर नए चेहरों को शामिल करने का दावा किया जा रहा है।

Most of the new faces will be included in the cabinet of Dhami government, know whose number can come

11 मंत्री ले सकते हैं शपथ
धामी सरकार का नया स्वरूप बुधवार को सामने आ जाएगा। जब सीएम समेत पूरा मंत्रिमंडल भी शपथ ले सकता है। प्रदेश में सीएम के अलावा 11 मंत्री बनाए जाने हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि सभी 11 मंत्री बुधवार को ही शपथ ले लेंगे। साथ ही इस बार मंत्रिमंडल में नए चेहरे ज्यादा हो सकते हैं। जिन नए चेहरों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें पूर्व सीएम बीसी खंडूरी की बेटी कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी का नाम लिया जा रहा है। जिनका मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। खंडूरी महिला विधायकों का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं। साथ ही गढ़वाल से ब्राह्रमण चेहरा भी हैं। चौथी बार बागेश्वर सीट से विधायक चुनकर आए चंदनराम दास भी इस बार कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं। जिनकी सीनियर होने के साथ ही दलित चेहरे और बागेश्वर जिले को मौका देने की वजह से दावेदारी पक्की मानी जा रही है।

देहरादून से सबसे ज्यादा दावेदार
साथ ही ऋषिकेश विधायक और पिछली विधानसभा में स्पीकर रहे प्रेमचंद्र अग्रवाल को इस बार धामी कैबिनेट में जगह मिलनी तय मानी जा रही है। दो बार से रिकॉर्ड वोटों के अंतर से जीतने वाले देहरादून के रायपुर सीट से विधायक उमेश शर्मा काऊ को भी धामी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। काऊ का नाम केन्द्रीय नेतृत्व की तरफ से भी आगे बढ़ाया जा सकता है। वे अनिल बलूनी के सबसे करीबी नेताओं में हैं। देहरादून विकासनगर सीट से ​विधायक मुन्ना सिंह चौहान का भी धामी मंत्रिमंडल में दावा मजबूत माना जा रहा है। चौहान का अनुभव और सरकार से लेकर संगठन तक उनकी इमेज इस बार उनको किसी न किसी रूप में पार्टी ईनाम दे सकती है। इसके अलावा देहरादून से धर्मपुर विधायक विनोद चमोली और राजपुर रोड से खजानदास का भी मंत्री पद की रेस में दावा माना जा रहा है। हालांकि एक ही जिले से 5 विधायकों को मंत्रीमंडल में जगह मिलना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में अधिकतम 2 या 3 विधायकों को ही कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

क्षेत्रीय, जातिगत समीकरण बैठाना जरुरी

पुराने मंत्रियों में सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और अरविंद पांडेय का नाम रिपीट होने वाले मंत्रियों में लिया जा रहा है। इसके साथ ही सुबोध उनियाल, प्रीतम पंवार, किशोर उपाध्याय में से एक विधायक को टिहरी जिले से मंत्रीमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है। जबकि तराई से मदन कौशिक और सौरभ बहुगुणा में से एक विधायक का मंत्री बनना तय है। कुमाऊं से विशन चुफाल और बंशीधर भगत की दावेदारी भी है, लेकिन हाईकमान दोनों को दूसरी जिम्मेदारी देकर शिफ्ट किया जा सकता है। बंशीधर भगत को स्पीकर बनाया जा सकता है। इसके साथ ही कुमाऊं से पूर्व सीएम हरीश रावत को चुनाव हराने वाले मोहन सिंह बिष्ट का भी नाम लिया जा रहा है। भाजपा सूत्रों का दावा है कि प्रदेश स्तर से 25 संभावित नाम हाईकमान को भेजे गए हैं, जिनमें से 11 नाम पर देर रात तक मुहर लग सकती है। इसमें क्षेत्रीय और जातीय समीकरण का ध्यान रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+