'टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं...' कांग्रेस नेता हरक सिंह के वायरल बयान से मचा हड़कंप, जानिए क्यों कहा
Harak Singh rawat उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने दिग्गज नेता हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद से हरक सिंह लगातार नए जोश के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।
इस बीच टिकट को लेकर अभी से कांग्रेस में बयानबाजी होने लगी है। हरक सिंह रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह टिकट को लेकर बड़ी बात कहते हुए नजर आए। हरक सिंह रावत कार्यकर्ताओं से कहते हुए नजर आए कि जो जितने की स्थिति में होगा।

टिकट उसी को मिलेगा। चाहे वह हरक सिंह, गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह का कितना ही करीबी क्यों न हो।
अगर वह जीतने की स्थिति में नहीं है। सीट नहीं निकाल सकता है। तो हम उसे टिकट नहीं देंगे। कहा कि नेताओं के कितने करीबी क्यों न हो, टिकट चुनाव जीतने वाले को ही मिलेगा। डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि आगामी विस चुनाव में टिकट उसी को मिलेगा जो जीत सकता है।
इसके विपरीत पार्टी के कुछ लोग अभी से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का नाम लेकर कह रहे कि हमारा टिकट फाइनल हो गया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं है। उन्होंने बताया कि अगर राहुल गांधी को सीनियर लीडरशिप कहेगी कि वह उस सीट से नहीं जीत सकते तो टिकट कैसे मिलेगा।
कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में डॉ. रावत ने कहा कि हर कोई बोल रहा हमारा टिकट फाइनल है। कैसे फाइनल हो गया, यह पता नहीं। अरे टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं है। पार्टी की ओर से मुझे प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मेरे पास टिकट के लिए सिफारिश आ रही है पर स्पष्ट है कि जीतने का दम रखने वाले नेताओं को ही टिकट दिया जाएगा। भले ही कोई हरक सिंह, गोदियाल या प्रीतम का करीबी क्यों न हो। हरक सिंह ने कहा, मैं तो पार्टी का सिपाही हूं जिस सीट से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा, वहां से मैं लडूंगा।
हरक सिंह ने कहा, मैं तो पार्टी का सिपाही हूं जिस सीट से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा, वहां से मैं लडूंगा। नहीं तो पार्टी के लिए दरी बिछाने के साथ नारे लगाऊंगा। कई लोग मुझसे यह भी कह रहे कि गोदियाल व ज्योति रौतेला के नारे लगा रहे हो। गोदियाल हमारे प्रदेश अध्यक्ष हैं, उनके लिए नारे लगाना मतलब पार्टी के लिए नारे लगाना है। ज्योति रौतेला के लिए नारे लगाने से महिलाओं का समर्थन कर रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications