उत्तराखंड में सरकार-2 होगी युवा सरकार, मंत्रिमंडल में होगा बड़ा बदलाव, ये चेहरे हो सकते हैं शामिल

कैबिनेट में युवा टीम को जगह मिलने का दावा

देहरादून, 19 मार्च। उत्तराखंड में भाजपा की सरकार-2 की गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। 22 मार्च तक नई सरकार की तस्वीर सामने आने को लेकर हलचल तेज हो गई है। ऐसे में सीएम से लेकर कैबिनेट को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चा हो रही है। सीएम के साथ ही कैबिनेट में फेरबदल को लेकर पूरी संभावनाएं जताई जा रही हैं। ऐसे में सरकार में मोदी विजन और युवा टीम को जगह मिलने का दावा किया जा रहा है। जिसके कारण पुरानी टीम में बड़े स्तर पर बदलाव तय माना जा रहा है। साथ ही नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

पिछली सरकार में थे अधिकतर कांग्रेसी चेहरे

पिछली सरकार में थे अधिकतर कांग्रेसी चेहरे

भाजपा की नई सरकार में 2024 से पहले की छाप दिखनी तय है। केन्द्र का पूरा फोकस अब 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर है। ऐसे में उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड सरकार में अब बड़े फेरबदल की तैयारी की जा रही है। जिससे युवा और बड़े चेहरों को शामिल करने की तैयारी चल रही है। 2017 में त्रिवेंद्र रावत की प्रचंड बहुमत की सरकार में कांग्रेस से भाजपा में आकर विधायक बने उमेश शर्मा काऊ को छोड़कर सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य जबकि भाजपा से मदन कौशिक, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत को मंत्री बनाया गया। बाद में सरकार बदलने पर मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया उनकी जगह बंशीधर भगत को कैबिनेट में जगह दी गई। वहीं भाजपा कोटे से गणेश जोशी, विशन सिंह चुफाल, स्वामी यतीश्वरानंद को मंत्री बनाया गया।

सतपाल, धन सिंह, अरविंद पांडेय की वापसी तय

सतपाल, धन सिंह, अरविंद पांडेय की वापसी तय

उत्तराखंड में 70 सीटें है, ऐसे में मुख्यमंत्री के अलावा 11 विधायक ही मंत्री बन सकते हैं। इन 12 में ये हरक सिंह, यशपाल आर्य कांग्रेस में वापस चले गए हैं। जबकि स्वामी यतीश्वरानंद चुनाव हार गए। अब पुराने मंत्रियों में से सतपाल,सुबोध, रेखा, अरविंद पांडेय, धन सिंह, गणेश जोशी, विशन सिंह, बंशीधर चुनाव जीत गए हैं। इनमें से सतपाल महाराज, धन सिंह और अरविंद पांडेय का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। जबकि सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी, विशन सिंह, बंशीधर भगत की कुर्सी खतरे में बताई जा रही है। बंशीधर और विशन सिंह की उम्र के चलते उन्हें केन्द्र में भी शिफ्ट करने की चर्चा है। जबकि सुबोध उनियाल की जगह प्रीतम पंवार और किशोर उपाध्याय को मंत्री बनाया जा सकता है। ये तीनों टिहरी जिले से आते हैं। सुबोध, प्रीतम और किशोर में से किसी एक की लॉटरी लगेगी।

चौंका सकते हैं कुछ चेहरे

चौंका सकते हैं कुछ चेहरे

रेखा आर्य की जगह महिला में ऋतु खंडूरी और दलित चेहरे में खजानदास को लाया जा सकता है। गणेश जोशी की जगह देहरादून जिले से मुन्ना सिंह चौहान, प्रेमचंद अग्रवाल, उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली का नंबर आ सकता है। मुन्ना सिंह को स्पीकर बनाकर भी एडजस्ट किया जा सकता है। महिला कोटे से ऋतु खंडूरी का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। हरिद्वार जिले से मदन कौशिक का मंत्री बनना तय है। इसके साथ ही विजय बहुगुणा के बेटे सितारंगज से सौरभ बहुगुणा को भी युवा चेहरे के रूप में शामिल करने की चर्चा तेज है। इस तरह से अधिकतर चेहरे नए और युवा शामिल किए जा सकते हैं। सरकार 2 में सभी क्षेत्र और ​जाति का संतुलन बिठाने की कोशिश रहेगी। जिसमें गढ़वाल का सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलना तय है। हालांकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिलों से भी कैबिनेट में जगह देने की मांग उठ रही है। लेकिन इस बार युवा और ऐसे चेहरों को जगह देने की चर्चा है। जो 2024 तक मोदी की योजनाओं को धरातल तक लाने में सरकार की मदद करें। जिसके लिए अनुभव होना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+