चुनाव के बाद भी दूरस्थ पहाड़ी गांवों में लोगों से मिलने पहुंच रहे कर्नल अजय कोठियाल, कहा-जारी रहेगा नवनिर्माण

आप के सीएम फेस कर्नल का गंगोत्री​ विधानसभा में जारी है संवाद

देहरादून, 19 फरवरी। उत्तराखंड में चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब सियासी दल अपने-अपने जीत और हार के सियासी गुणा-भाग में लगे हैं। प्रत्याशियों से लेकर कार्यकर्ता 10 मार्च तक अब रिलेक्स मूड में नजर आएंगे। लेकिन आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे और गंगोत्री विधानसभा से प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल चुनाव बाद भी जनता से मिलने पहुंच रहे हैं। खास बात ये है कि कर्नल अजय कोठियाल 8 से 10 किमी तक पहाड़ी रास्ता चढ़कर दूर-दराज गांवों में पहुंच रहे हैं,जो कि नवनिर्माण के लिए संवाद स्थापित करने की बात कर रहे हैं।

 Even after the elections, Colonel Ajay Kothiyal, who is reaching to meet people in remote hill villages, said that Navnirman will continue

पहली बार आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में चुनाव लड़ा

प्रदेश में हुए 5वीं विधानसभा के चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी, बसपा के अलावा पहली बार आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में चुनाव लड़ा। इतना ही नहीं आप ने सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में आप के मुख्यमंत्री के चेहरे के रुप में कर्नल अजय कोठियाल को चुना। इतना ही नहीं कर्नल को गंगोत्री विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया। गंगोत्री विधानसभा का अपना खास मिथक है। ​जो कि उत्तरप्रदेश के समय से चला आ रहा है। जिस पार्टी का विधायक गंगोत्री से जीतकर आया उस दल ने सरकार बनाई। ऐसे में आप ने अपने मुख्यमंत्री के चेहरे को गंगोत्री से मैदान में उतारा। हालांकि राजनीतिक विश्लेषक कर्नल के गंगोत्री से चुनाव लड़ने से भाजपा, कांग्रेस को ज्यादा नुकसान न होने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में इस चुनाव में कर्नल की गंगोत्री सीट पर सिर्फ उपस्थिति तक ही सीमित रहने का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि कर्नल सम्मानजनक वोट खींच सकते हैं। हार-जीत में कर्नल की कोई खास भूमिका रह पाती है, ये कहना अभी मुश्किल है। बावजूद इसके कर्नल ने चुनाव बाद भी हार नहीं मानी है और दूसरे सियासी दलों को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं।

चुनाव बाद भी जारी है जनता से संवाद

कर्नल इन दिनों गंगोत्री विधानसभा के कई दूरस्थ गांवों में घूमकर लोगों से मिल रहे हैं। कर्नल लगातार सोशल मीडिया में भी इसका प्रचार कर रहे हैं। सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरों के साथ कर्नल ने अपनी यात्राओं को साझा किया है। उदाहरण के लिए कर्नल ने एक पोस्ट शेयर की। जिसमें लिखा कि

गंगोत्री विधानसभा के हर गांव पहुंच उनकी समस्याएं समझने के उद्देश्य से भटवाड़ी ब्लॉक के दूरस्थ सालंग गाँव... 5 km की खड़ी चढ़ाई चढ़ कर पहुंचे। गांव के ग्रामीणों ने हमारा पूरे जोश के साथ स्वागत कर... हमसे अपनी समस्याएं साझा की और बड़ी आत्मीयता के साथ दाल भात भी खिलाया।
इसी तरह गंगोत्री विधानसभा के हर दूरस्थ गांव पहुंच.. वहां की समस्याएं समझने के उद्देश्य से आज हम 8 km की खड़ी चढ़ाई चढ़, भटवाड़ी ब्लॉक के कामर गांव पहुंचे,जानकर खुशी हुई कि यहां से भी दो युवा यूथ फाउंडेशन से प्रशिक्षण ले, मां भारती की सेवा कर रहे हैं, चुनाव की भागदौड़ के बाद, गांव के बच्चों के साथ क्रिकेट खेल, तारो ताजा महसूस हुआ.. उत्तराखंड के हर दूरस्थ गांव तक सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी संकल्परत है।

कर्नल सीमांत जिले उत्तरकाशी के ऐसे दूरस्थ गांवों में इन दिनों घूम कर लोगों से संवाद कर रहे हैं। जहां अधिकतर जनप्रतिनिधि​ कम ही पहुंचते हैं। इस तरह कर्नल का दावा है कि वे उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए अपने संकल्प पर इसी तरह काम करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+