India squad for Afghanistan ODI: भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी कब करेंगे डेब्यू? अजीत अगरकर ने कर दिया साफ

India squad for Afghanistan ODI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने युवा बल्लेबाजी वैभव सूर्यवंशी के जल्द ही टीम इंडिया में डेब्यू करने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। अजीत अगरकर ने बेहद संतुलित और व्यावहारिक रुख अपनाते हुए साफ किया कि हालांकि चयनकर्ता इस 15 वर्षीय खिलाड़ी की प्रतिभा से बेहद उत्साहित हैं, लेकिन उन्हें सही समय आने पर ही भारतीय टीम में मौका दिया जाएगा।

वैभव को करना होगा इंतजार (India squad for Afghanistan ODI)

पिछले कुछ समय से क्रिकेट जगत में कई पूर्व खिलाड़ी और विशेषज्ञ वैभव को तुरंत भारत की टी20 या वनडे टीम में शामिल करने की वकालत कर रहे थे। हाल ही में बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी को जून में होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए की वनडे टीम में शामिल किया है। मुख्य चयनकर्ता के इस फैसले से यह साफ हो गया है कि वैभव का आयरलैंड दौरे पर जाने का कोई चांस नहीं है, जिसके लिए पहले उनके नाम की चर्चा चल रही थी।

Vaibhav Sooryavanshi 1

भारत की टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा

अजीत अगरकर ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा के दौरान कहा कि हमने वैभव को इंडिया-ए टीम में इसलिए चुना है क्योंकि वे बहुत युवा हैं और उनमें अपार संभावनाएं हैं। हमारा मकसद इन युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सपोजर देना है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यशस्वी जायसवाल पहले से ही हमारी वनडे टीम के मुख्य सेट-अप का हिस्सा हैं।

वैभव ने बल्ले से किया धमाकेदार प्रदर्शन

वैभव ने जितना प्रभावित किया है, उनके अलावा भी कई अन्य खिलाड़ी हैं जिन्होंने घरेलू स्तर पर मजबूत प्रदर्शन किया है। हम वैभव को लेकर उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि वे इंडिया-ए के साथ अपने इस दौरे पर अपनी प्रतिभा साबित करेंगे। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अब तक क्रिकेट के मैदान पर कुछ भी गलत नहीं किया है। पिछले आईपीएल सीजन में एक ऐतिहासिक शतक जड़कर चर्चा में आए वैभव ने इसके बाद इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी कठिन पिचों पर भी शतकीय पारियां खेली हैं।

हाल ही में उन्होंने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में 175 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर भारत को चैंपियन बनाया था। माइकल वॉन और कृष्णमाचारी श्रीकांत जैसे दिग्गज तो उन्हें जून-जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे की टीम में शामिल करने तक की सलाह दे चुके हैं, भले ही उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका न मिले। इसके बावजूद भारतीय क्रिकेट का चयन तंत्र हमेशा एक तय प्रक्रिया और सीनियरिटी के पैटर्न का पालन करता है।

भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+