India Nordic Summit: पीएम मोदी ने फिनलैंड, डेनमार्क ,आइसलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ की बैठक, क्या हुई बात?
India Nordic Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में इंडिया-नॉर्डिक समिट से पहले डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ अहम बैठकें कीं। इन मुलाकातों में व्यापार, नई तकनीक, क्लीन एनर्जी, रक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्डिक देशों के रिश्ते तेजी से मजबूत हो रहे हैं और आने वाले समय में कई नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा। यह दौरा भारत की यूरोप और नॉर्डिक देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की कोशिश माना जा रहा है।

PM Modi Oslo meeting: फिनलैंड के साथ AI और 6G पर चर्चा
पीएम मोदी ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री Petteri Orpo से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी। दोनों नेताओं ने 6G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शिक्षा और न्यूक्लियर एनर्जी जैसे भविष्य की तकनीकों पर साथ काम करने की बात की। पीएम मोदी ने कहा कि इस साल भारत और फिनलैंड के बीच कई स्तरों पर बातचीत हुई है। दोनों देशों ने क्लाइमेट चेंज, सर्कुलर इकॉनमी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट जैसे मुद्दों पर भी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
ये भी पढे़ं: PM Modi Awards List: नॉर्वे ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, 32 इंटरनेशनल अवार्ड के साथ रचा इतिहास
डेनमार्क के साथ निवेश और ग्रीन एनर्जी पर फोकस
डेनमार्क की प्रधानमंत्री Mette Frederiksen के साथ बैठक में पानी, स्वच्छ ऊर्जा, शिपिंग और फूड प्रोसेसिंग जैसे सेक्टरों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में फिनटेक, डिफेंस, इंडस्ट्री और इनोवेशन में भी दोनों देश साथ काम कर सकते हैं। उन्होंने डेनमार्क के पेंशन फंड्स को भारत में निवेश बढ़ाने का न्योता भी दिया। दोनों नेताओं ने भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए अहम बताया।
आइसलैंड के साथ ब्लू इकॉनमी पर जोर
पीएम मोदी ने आइसलैंड की प्रधानमंत्री Kristrún Frostadóttir से भी मुलाकात की। इस दौरान क्लीन एनर्जी, फिशरीज, जियोथर्मल एनर्जी और कार्बन कैप्चर टेक्नोलॉजी पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि ब्लू इकॉनमी के क्षेत्र में आइसलैंड की विशेषज्ञता काफी शानदार है और भारत इससे सीखना चाहता है। दोनों देशों ने व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए India-EFTA समझौते को भी अहम बताया।
ये भी पढे़ं: Norway Journalist: कौन हैं पत्रकार Helle Lyng? जिन पर लगे विदेशी जासूस होने के आरोप, PM Modi से पूछा था सवाल
इंडिया-नॉर्डिक समिट में कई बड़े मुद्दों पर मंथन
ओस्लो में होने वाले तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में भारत के साथ नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के प्रधानमंत्री शामिल हो रहे हैं। इस समिट में व्यापार, निवेश, स्पेस टेक्नोलॉजी, ग्रीन शिपिंग और ग्लोबल सिक्योरिटी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इसरो और नॉर्वे की स्पेस एजेंसी के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत हो सकती है। माना जा रहा है कि यह समिट भारत और उत्तरी यूरोपीय देशों के रिश्तों को नई दिशा देगा।












Click it and Unblock the Notifications