VD Satheesan Cabinet: केरलम कैबिनेट में 18 मंत्री दागी, कांग्रेस अव्वल, कौन हैं 68-49 मुकदमों वाले 2 चेहरे?

Kerala CM VD Satheesan Cabinet Criminal Report Card: केरलम की राजनीति में 18 मई 2026 को एक नया अध्याय शुरू हुआ। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ग्रहण की। इसमें कांग्रेस के 11 मंत्री शामिल हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की इस सरकार ने 10 साल बाद सत्ता में वापसी की है। लेकिन शपथ ग्रहण के साथ ही विवाद भी शुरू हो गया।

खास बात यह है कि एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और केरल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के अनुसार, 21 मंत्रियों (CM समेत) में से 18 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। यानी 90% कैबिनेट दागी है। इनमें कांग्रेस के कई प्रमुख नेता शामिल हैं। विपक्ष अब सवाल उठा रहा है कि जो पार्टी BJP को 'गुंडों की पार्टी' कहती है, उसी की सरकार में इतने सारे आपराधिक मामले वाले नेता कैसे शामिल हो गए? आइए आपको रूबरू कराते हैं केरलम कैबिनेट का 'क्रिमिनल रिपोर्ट कार्ड'...

keralam-cm-vd-satheesan-cabinet

सबसे ज्यादा मुकदमों वाले दो मंत्री

कैबिनेट में दो ऐसे चेहरे हैं जिन पर दर्जनों मुकदमे हैं। ये हैं ओजे जनीश कुमार (68 मामले) और बिंदु कृष्णा (49 मामले)। आइए इनकी विस्तृत प्रोफाइल और मामलों की जानकारी समझते हैं...

1. ओजे जनीश कुमार (Who Is Adv. OJ Janeesh)

  • उम्र: 37 वर्ष
  • सीट: कोडुंगल्लूर (थ्रिसूर)
  • कितने पढ़े-लिखे (OJ Janeesh Education): BBA-LLB (2019, गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, त्रिशूर)
  • बैकग्राउंड: छात्र राजनीति से शुरूआत। Youth Congress के सक्रिय नेता रहे। सड़क आंदोलनों, विरोध प्रदर्शनों और संगठनात्मक काम के लिए जाने जाते हैं। पलियेकारा टोल प्लाजा आंदोलन जैसे मुद्दों पर सक्रिय रहे। हाल ही में Youth Congress Kerala के अध्यक्ष भी रहे।

OJ Janeesh Criminal Case: कुल कितने केस?

  • आपराधिक रिकॉर्ड चुनावी हलफनामे के अनुसार, कुल 68 आपराधिक मामले। ज्यादातर मामले राजनीतिक प्रदर्शनों, अनधिकृत जमावड़े, दंगे, सार्वजनिक रास्ते में बाधा और सरकारी आदेशों की अवहेलना से जुड़े।
  • मुख्य IPC धाराएं: 143 (अनलॉफुल असेंबली), 147 (रायटिंग), 149 (कॉमन ऑब्जेक्ट), 283 (पब्लिक ऑब्स्ट्रक्शन), 188 (सरकारी आदेश अवहेलना), 323, 353 आदि।
  • BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धाराएं भी शामिल: unlawful assembly, rioting, public obstruction आदि।
  • कई मामलों में जुर्माना लग चुका है। 21 दिन जेल भी हो चुकी।
  • पेंडिंग केस: थ्रिसूर साउथ, पुट्टुकोड, थ्रिसूर पुलिस स्टेशन आदि।
    keralam-cm-vd-satheesan-cabinet-

    जनीश को युवा कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। उनकी नियुक्ति युवा कांग्रेस में बढ़ती पकड़ को दर्शाती है, लेकिन उनके आपराधिक मामलों ने विपक्ष को हमला करने का मौका दे दिया है।

    2. बिंदु कृष्णा (Who Is Adv. Bindu Krishna)

    • उम्र: 53 वर्ष
    • सीट: कोल्लम
    • कितने पढ़े-लिखे (Bindu Krishna Education): LLM (2000, लॉ कॉलेज, तिरुवनंतपुरम)
    • बैकग्राउंड: कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता। महात्मा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष। कोल्लम जिले में लंबे समय से सक्रिय। महिला राजनीति और सड़क आंदोलनों में मजबूत उपस्थिति।
      keralam-cm-vd-satheesan-cabinet-

      Bindu Krishna Criminal Case: आपराधिक रिकॉर्ड:

      • कुल 49 आपराधिक मामले।
      • ज्यादातर पेंडिंग।
      • मुख्य धाराएं: IPC 143, 147, 149, 283, 188, 332, 353, 447 आदि। BNS की unlawful assembly, rioting, public obstruction संबंधी धाराएं।
      • 32 मामले unlawful assembly, 32 rioting, 29 public obstruction से जुड़े।
      • कुछ मामलों में POCSO से जुड़े पुराने आरोप भी चर्चा में रहे (2019 का एक केस जिसमें नाबालिग की पहचान उजागर करने का आरोप)।

      बिंदु कृष्णा को कैबिनेट में जगह मिलना कांग्रेस की महिला प्रतिनिधित्व को मजबूत करने का संदेश देता है, लेकिन उनके रिकॉर्ड ने बहस छेड़ दी है।

      अन्य उल्लेखनीय मंत्री जिन पर मामले हैं

      • टी सिद्दीक (T. Siddique): कल्पेट्टा से विधायक। कांग्रेस के संगठनात्मक चेहरे। उनके खिलाफ 39 मामले, ज्यादातर प्रदर्शन और रायटिंग से जुड़े। कई मामलों में conviction (जुर्माना)।
      • वीडी सतीशन (Kerala CM VD Satheesan): उनके खिलाफ भी 18 के आसपास मामले दर्ज हैं, खासकर Unlawful Assembly और दंगों से जुड़े।
      keralam-cm-vd-satheesan-cabinet

      ADR रिपोर्ट के मुताबिक कुल 18 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं।

      Kerala Ministers Criminal Case: केरल के 20 में से 18 मंत्री क्रिमिनल, 15 करोड़पति, सबसे अमीर 'Baby' जॉन
      Kerala Ministers Criminal Case: केरल के 20 में से 18 मंत्री क्रिमिनल, 15 करोड़पति, सबसे अमीर 'Baby' जॉन
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+