Twisha Sharma का पति Samarth कौन है ? MP सरकार से बड़ा कनेक्शन! मां बोली- 'बेटे को जेल भेजने की कोशिश'
Twisha Sharma husband Samarth Singh: नोएडा की 33 साल की मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, ट्विशा के मायकेवालों ने उसके ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है तो वहीं उसके ससुराल वालों ने ट्विशा शर्मा को मानसिक रूप से बीमार और ड्रग्स एडिक्ट बताया है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है।
लेकिन इस केस का अहम किरदार जिस पर शक की सुई सबसे ज्यादा घूमी हुई है वो है ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह पर, जो कि अभी पुलिस रिमांड में हैं, जहां उसने बयान दिया है कि '7 मई को ट्विशा ने परिवार को बिना बताए गर्भनिरोधक गोलियां खाकर अपना गर्भ गिरा दिया था।'

आपको बता दें कि डेटिंग एप के जरिए ट्विशा से मिलने वाले समर्थ सिंह ने करीब साल भर तक ट्विशा को डेट करने के बाद परिवारवालों की सहमति से दिसंबर 2025 में शादी की थी, उसकी मां गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जज हैं तो वहीं समर्थ सिंह फौजदारी का वकील है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक उसने एनएलएसआईयू बैंगलोर से बीएएलएलबी (ऑनर्स) किया था और उसे सितंबर 2018 से एमपी बार काउंसिल की ओर से लाइसेंस मिला हुआ है।
MP सरकार में कानूनी सलाहकार रह चुका है ट्विशा का पति!
जिसके बाद से वो साल 2018 से स्वतंत्र रूप से वकालत कर रहा है, उसके पास 8 सालों का प्रैक्टिस अनुभव है। सबसे खास बात ये है कि समर्थ मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कानूनी सलाहकार रह चुका है, उसने जून 2023 से अगस्त 2025 तक ये जिम्मदारी निभाई है यानी कि शादी से चार महीने पहले तक वो ये अहम काम कर रहा था।

वो बस चाहते हैं कि समर्थ जेल चला जाए: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह
तो वहीं उसकी मां रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने ट्विशा के माता-पिता पर आरोप लगाया है कि 'वे उनके परिवार के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रहे हैं और पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनके बेटे समर्थ सिंह को जेल भेज दिया जाए।' इंडिया टुडे से बात करते हुए गिरिबाला सिंह ने आरोप लगाया कि 'ट्विशा के माता-पिता अधिकारियों और कानूनी व्यवस्था पर लगातार दबाव डाल रहे हैं, जिसका एकमात्र मकसद समर्थ को गिरफ्तार करवाना है।'

'बच्ची को तो धरती में दफ़न होने की जगह भी नहीं मिल पा रही'
गिरिबाला सिंह ने कहा कि 'ट्विशा के शव का उसके परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है । उन्होंने कहा, 'बच्ची को तो धरती में दफ़न होने की जगह भी नहीं मिल पा रही है। अंतिम संस्कार को रोककर वे सही काम नहीं कर रहे हैं। कम से कम उसे शांति तो मिलनी चाहिए।'

'बच्चे का ख्याल ही मुझे मारे डाल रहा है'
रिटायर्ड जज ने कहा कि 'उनकी बहू ने परिवार से बार-बार कहा था कि वह अपनी प्रेग्नेंसी जारी नहीं रखना चाहती। जैसे ही उसे पता चला कि वो गर्भवती है, उसने तुरंत यह ज़िद करना शुरू कर दिया कि उसे बच्चा नहीं चाहिए। वह कहती थी कि बच्चे का ख्याल ही उसे मारे डाल रहा है और अगर बच्चा हुआ तो वह मर जाएगी।' उनके मुताबिक, परिवार ने एक साइकेट्रिस्ट और गायनेकोलॉजिस्ट के साथ काउंसलिंग सेशन का इंतज़ाम किया, जिसके दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि ट्विशा ने गांजा पीने की बात कबूली थी।












Click it and Unblock the Notifications