Dehradun: डिलीवरी बॉयज ने इस तरह लगाया अपनी ही कंपनी को चूना, फ्रॉड करने का तरीका सुनकर हो जाएंगे आप हैरान

देहरादून में ऑनलाइन कंपनी के डिलीवरी बॉयज ने नकली एड्रेस पर असली सामान मंगाकर अपनी ही कंपनी को पुराना माल भेजकर 18 लाख की चपत लगाई है।

Dehradun Delivery boys online cheated own company police surprised hear method of fraud

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ऑनलाइन कंपनी के डिलीवरी बॉयज के फ्रॉड करने के तरीके सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आरोपियों ने नकली एड्रेस पर असली सामान मंगाकर अपनी ही कंपनी को पुराना माल भेजकर 18 लाख की चपत लगाई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ऑर्डर कैंसिल कर सड़ा गला सामान कंपनी को वापस भेजा

कोतवाली नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शैडोफैक्स कोरिअर कंपनी के एरिया मैनेजर सुरेंद्र प्रताप सिंह ने धारा चौकी धारा पर सूचना दी कि हमारी कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय द्वारा कंपनी के माल को कस्टमर को देकर कस्टमर से पैसे लेने के बाद खुद ही ऑर्डर कैंसिल कर कोई सड़ा गला सामान कूड़ा करकट पन्नी (रेपर) में डालकर कंपनी को वापस भेजा जा रहा है। फर्जी मोबाइल नंबरों से फर्जी ग्राहक बनकर ऑनलाइन शॉपिंग विंडो पर फर्जी आईडी क्रिएट कर ऑनलाइन आर्डर मंगा कर पार्सल के साथ टेंपरिंग कर कंपनी से आए ओरिजिनल ब्रांडेड सामान को बदल कर डिलीवरी ब्वॉय द्वारा ऑर्डर कैंसिल कर दिया जाता था। कंपनी को वापस भेज दिया जाता था जिससे अभी तक कंपनी के साथ 17,19,284 (सतरा लाख उन्नीस हजार दो सौ चौरासी रुपये) का फ्रॉड किया गया है और कंपनी में किसी अन्य की आईडी पर फर्जी तरीके से नौकरी की जा रही है। जिस पर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया।

फेक आईडी के माध्यम से किसी फर्जी एड्रेस पर मंगवाते माल

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गणों डिलीवरी बॉयज को तलाश करते हुए दबिश दी गई। जिसमें पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को त्यागी हॉस्पिटल डीएल रोड देहरादून से ऑनलाइन आर्डर हुए कीमती माल के गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि हम लोग कंपनी के माल को एक फेक आईडी के माध्यम से किसी फर्जी एड्रेस पर मंगवाते हैं क्योंकि उस आर्डर की डिलीवरी हम ही करते हैं तो व ऑर्डर हम कैंसिल कर ऑर्डर वाले कीमती सामान को उस पैकिंग से निकाल कर उसके स्थान पर सड़ा गला सामान पैक कर कंपनी को वापस कर देते हैं और कस्टमर के नाम से मंगवाए गए ब्रांडेड सामान को अलग से अन्य लोगों को महंगे दामों में बेच देते हैं। आरोपियों की पहचान सरीम अली निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, जयप्रकाश उर्फ दीपक झा निवासी दरभंगा बिहार, रोहन उर्फ दीपेंद्र चौधरी निवासी मधुबनी बिहार, बंटी निवासी पटना बिहार के रुप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+