क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे के बाद दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर इस तरह बढ़ेगी सुरक्षा, ये होंगे इंतजाम
दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ हुए हादसे के बाद नारसन समेत तीन बॉर्डर पर गति समेत तमाम वाहनों की जानकारी जुटाने के लिए हाई क्ववालिटी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही जिस जगह पर ऋषभ का एक्सीडेंट हुआ था।

दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ हुए हादसे के बाद सरकार से लेकर प्रशासन अब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटे हैं। इसके लिए प्रशासन की और से भी पहल की जा रही है। नारसन समेत तीन बॉर्डर पर गति समेत तमाम वाहनों की जानकारी जुटाने के लिए हाई क्ववालिटी कैमरे लगाए जाएंगे। परिवहन विभाग ने इसके लिए एनएचएआई से एनओसी मांगी थी। दो दिन पहले एनओसी मिल गई थी। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से निर्धारित दूरियों पर हाईक्वालिटी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही जिस जगह पर ऋषभ का एक्सीडेंट हुआ था। उसके आसपास मजबूत स्ट्रक्चर तैयार कर चौड़ा किया जाएगा।
30 दिसंबर को ऋषभ सड़क हादसे में घायल हो गए
Recommended Video

न्यू ईयर पर अपने परिजनों को सरप्राइज देने दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की आ रहे थे। इस बीच ऋषभ सड़क हादसे में घायल हो गए। 30 दिसंबर को सुबह करीब 5:30 बजे, 25 वर्षीय पंत की कार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। भयानक कार दुर्घटना उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले में मंगलौर और नारसन के बीच हुई जब वह दिल्ली से अपने गृहनगर रुड़की जा रहे थे। पंत को तुरंत बचाया गया और रुड़की में भर्ती कराया गया जहां से उनको देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां उनको पास आने-जाने वाले लोगों का तांता लगता देख बीसीसीआई ने विकेटकीपर को मुंबई में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा है जहां सिवाए पंत के परिवार के उनसे कोई नहीं मिल सकता। जो कि काफी भयंकर था। इस दुर्घटना में पंत की मर्सिडीज कार जलकर राख हो गई है। पंत को पहले देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल भर्ती कराया गया। इसके बाद ऋषभ पन्त के इलाज की जिम्मेदारी बीसीसीआई ने अपने कन्धों पर ली। एक हफ्ते बाद पन्त को देहरादून से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया। पन्त को घुटने के लिगामेंट में चोट लगी है। उसकी सर्जरी भी होनी है। बीसीसीआई ने बेहतर मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए ऋषभ पन्त को देहरादून से मुंबई लाने का निर्णय लिया था। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोकिलाबेन दिरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनके दाहिने घुटने का ऑपरेशन किया गया है और सर्जरी सही से हो गई है। पंत के इस घुटने में लिगामेंट फट गया था।












Click it and Unblock the Notifications