उत्तराखंड सरकार का आदेश, सिर्फ प्रदेश के मूल नागरिकों को मिलेगी उपनल से नौकरी

देहरादून: उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) से प्रदेश के मूल निवासी को ही नौकरी दी जाएगी। इसकी जानकारी सोमवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी। कैबिनेट मंत्री के मुताबिक पूरे मामले में एक कमेटी गठित की गई है, जो 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि पिछले दिनों हड़ताल में शामिल रहे किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा।

cabinet minister ganesh joshi

ऋषिकेश के इंद्रमणि बडोनी चौक पर एक होटल में सोमवार को एक मीडिया के बात करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि पूर्व सैनिकों को सिडकुल के जरिए रोजगार दिया जा रहा है। वहीं उपनल से जो भी नाम आगे बढ़ेगा वो प्रदेश का मूल निवासी होगा। जोशी ने कहा कि सिडकुल की स्थापना एनडी तिवारी सरकार में की गई थी, इसमें 70 फीसदी नियुक्तियां उत्तराखंड वासियों को दिए जाने का प्रावधान किया गया था। ऐसे में सरकार की भी यही प्राथमिकता होगी कि इसका सख्ती के साथ पालन किया जाए।

वहीं पुरकुल गांव में सैन्य धाम के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री गणेश जोशी बताया कि हमारी ओर से देश के सभी प्रमुख सैन्य धामों के बारे में जानकारी जुटाकर अध्ययन किया जा रहा है। प्रदेश के वीर शहीदों के घर के आंगन की मिट्टी लाई जाएगी। इसके अलावा प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर अब तक शहीद हुए सभी शूरवीरों की गाथा और उनकी पूरा जानकारी यहां उपलब्ध होगी। सैन्य धाम में थिएटर और म्यूजियम भी होगा, जिसके जरिए देश-प्रदेश के लोग हमारे देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों के शौर्य के बारे में जान पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+