हिंदू लड़की ने धर्मांतरण-रेप की धमकी पर 6 मुस्लिम लड़कों के सिर काटे? काली मंदिर में चढ़ाए? दावों का क्या सच?

Hindu Dalit Girl Cut Six Muslim Boys Heads: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बाबतपुर इलाके से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक सनसनीखेज दावा तेजी से वायरल हो रहा है। दावा है कि बाबतपुर इलाके के हेमंतपुर गांव में एक दलित हिंदू युवती ने बलात्कार और धर्मांतरण की धमकी देने वाले 6 मुस्लिम युवकों के सिर काट दिए।

इतना ही नहीं, उन्हें प्राचीन काली मंदिर में चढ़ा दिया। कुछ यूजर्स ने अखबार की कटिंग और वीडियो शेयर कर इसे 'नारी शक्ति' और 'हिंदू राष्ट्र' से जोड़कर पोस्ट किया है। हालांकि, फैक्ट चेक में यह दावे फर्जी साबित हुए हैं। आइए विस्तार से तथ्यों की पड़ताल करते हैं...

hindu-girl-cut-six-muslim-boys-heads

Babatpur Kali Mandir: वायरल दावा क्या है?

वायरल पोस्ट्स के अनुसार, वाराणसी के बाबतपुर क्षेत्र के हेमंतपुर गांव में घटना हुई। एक दलित हिंदू लड़की पर 6 मुस्लिम युवकों ने रेप और धर्मांतरण की धमकी दी। आधी रात को लड़की ने उनके सिर काट दिए। कटे सिर बाबतपुर स्थित काली मंदिर में चढ़ाए गए। लड़की फरार है।

कुछ पोस्ट्स में 'अखबार की कटिंग' दिखाई गई है, जिसमें यह खबर छपी बताई जा रही है। पोस्ट्स में साम्प्रदायिक भावना भड़काने वाले हैशटैग और कमेंट्स भी देखे गए।

प्रियंका तिवारी ने बताया- फर्जी हैं 6 मुस्लिम युवकों के सिर काटने के दावे

वहीं, लखनऊ की प्रियंका तिवारी ने वायरल दावों को लेकर वीडियो जारी किया। इसमें बताया कि दोस्तों, मैंने पहले जो वाराणसी से जुड़ी वायरल खबर शेयर की थी, उसकी जांच करने पर पता चला कि वह दावा फर्जी और भ्रामक है। इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही कहा कि मेरा उद्देश्य केवल सही जानकारी साझा करना है। कृपया किसी भी वायरल खबर को बिना सत्यापन के सच न मानें और न ही आगे शेयर करें। अफवाह नहीं, सिर्फ़ सही जानकारी फैलाएं।

Fact Check: तीन साल पुरानी फेक खबर फिर वायरल

आपको बता दें कि, यह वायरल फेक खबर तीन साल पुरानी है। यानी कि 2023 में भी इस तरह की अफवाहे सामने आईं थी। उस वक्त ही, उत्तर प्रदेश पुलिस ने खुद इस खबर का खंडन किया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने आधिकारिक ट्वीट में स्पष्ट लिखा कि यह खबर फेक है। यह असत्य एवं भ्रामक खबर है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि ऐसी भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें।

Varanasi में वास्तविक स्थिति क्या है?

वाराणसी धार्मिक सद्भाव का प्रतीक है। काशी विश्वनाथ, गंगा घाट और काली मंदिर जैसे स्थल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। पुलिस यहां सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए सतर्क रहती है। हाल के वर्षों में अफवाहों पर कई बार पुलिस को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा है।

सोने की ब्रा-पैंटी पहनने वाली मुस्लिम महिला MP कौन? घर से 490 करोड़ कैश-27Kg गोल्ड जब्ती के दावों का सच क्या?
सोने की ब्रा-पैंटी पहनने वाली मुस्लिम महिला MP कौन? घर से 490 करोड़ कैश-27Kg गोल्ड जब्ती के दावों का सच क्या?

Fact Check

दावा

हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों के सिर काटकर काली मंदिर में चढ़ाए।

नतीजा

तीन साल पुरानी अफवाह फिर चर्चा में। यूपी पुलिस ने बताया था झूठ।

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+