Ali Khamenei के जनाजे में पहुंचेंगे 2 करोड़ लोग! विदेशी मेहमानों के लिए अलग गाइडलाइन, कैसे मिलेंगे दर्शन?

Ali Khamenei Funeral: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की अंतिम विदाई की तैयारियां पूरे देश में युद्धस्तर पर चल रही हैं। इसे ईरान के इतिहास के सबसे बड़े सार्वजनिक शोक समारोहों में से एक माना जा रहा है। प्रशासन का अनुमान है कि इस राजकीय जनाजे और अंतिम विदाई में करीब 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं। इतनी बड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक और नागरिक सुविधाओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

IRGC ने क्या दी जानकारी

इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) की तेहरान कमान के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल हसन हसनजादेह ने टीवी ब्रॉडकास्टिंग के जरिए पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खामेनेई के निधन के बाद क्षेत्रीय हालात बेहद संवेदनशील हैं, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां हर स्तर पर सतर्क हैं। सरकार का मकसद है कि इतने बड़े आयोजन को पूरी शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न कराया जाए।

Ali Khamenei Funeral

4 और 5 जुलाई को होगा मुख्य समारोह

खामेनेई की अंतिम विदाई का मुख्य कार्यक्रम तेहरान के ऐतिहासिक इमाम खुमैनी ग्रैंड प्रेयर ग्राउंड्स (मुसल्ला) में आयोजित होगा। यह समारोह 4 और 5 जुलाई को दो दिनों तक चलेगा। 4 जुलाई को सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश शुरू होगा और रात 8 बजे तक लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे। वहीं 5 जुलाई की सुबह नमाज-ए-जनाजा अदा की जाएगी। अधिकारियों का अनुमान है कि कम से कम 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ लोग शामिल होंगे, जबकि अधिकतम संख्या 2 करोड़ तक पहुंच सकती है।

Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे पर हमला करेगा अमेरिका? Trump की करीबी महिला ने दिया इशारा, क्या है मतलब?
Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे पर हमला करेगा अमेरिका? Trump की करीबी महिला ने दिया इशारा, क्या है मतलब?

एक सड़क नहीं, पूरा 'फ्यूनरल कॉरिडोर' बनाया गया

इतनी बड़ी भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन ने सिर्फ एक रास्ते पर निर्भर रहने के बजाय पूरे तेहरान में एक बड़ा 'फ्यूनरल कॉरिडोर' तैयार किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि शहर की कोई एक सड़क इतनी बड़ी भीड़ को सुरक्षित तरीके से नहीं संभाल सकती। इसी वजह से कार्यक्रम स्थल के आसपास निजी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

मेट्रो, बस और मेडिकल सुविधाओं का बड़ा प्लान

श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाने के लिए तेहरान मेट्रो और पब्लिक बस सेवाओं को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाएगा। शहर की सीमाओं से लेकर कार्यक्रम स्थल तक तीन स्तर की ट्रैफिक सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। इसके अलावा पांच बड़े नागरिक सहायता केंद्र बनाए जाएंगे, जहां लोगों को भोजन, पीने का पानी और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पार्थिव शरीर को एक ऊंचे विशेष मंच पर रखा जाएगा ताकि दूर से आए लोग भी अंतिम दर्शन कर सकें।

15-20 मिनट में दर्शन कर बाहर निकलने की अपील

सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि वे अनुशासन बनाए रखें और अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद तुरंत बाहर निकल जाएं। प्रशासन ने प्रत्येक श्रद्धालु के लिए 15 से 20 मिनट का औसत समय तय किया है ताकि भीड़ लगातार आगे बढ़ती रहे। दूसरे प्रांतों से आने वाले लोगों से भी कहा गया है कि वे कार्यक्रम खत्म होने के बाद तेहरान में अधिक समय तक न रुकें, जिससे शहर पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।

30 साल बाद एवरेस्ट से लौटेगा ITBP जवान का शव, कौन है हिमालय का 'ग्रीन बूट्स' और कितना खतरनाक है मिशन?- Video
30 साल बाद एवरेस्ट से लौटेगा ITBP जवान का शव, कौन है हिमालय का 'ग्रीन बूट्स' और कितना खतरनाक है मिशन?- Video

कोम, इराक और मशहद तक जाएगी अंतिम यात्रा

तेहरान में राजकीय सम्मान के बाद 7 जुलाई को अंतिम विदाई यात्रा कोम पहुंचेगी। इसके बाद 8 जुलाई को इराक के नजफ और कर्बला में शिया धार्मिक संगठनों के अनुरोध पर श्रद्धांजलि जुलूस निकाले जाएंगे। पूरी प्रक्रिया का समापन 9 जुलाई को होगा, जब खामेनेई का अंतिम संस्कार उनके जन्मस्थान मशहद में स्थित इमाम रजा दरगाह परिसर में किया जाएगा।

सुरक्षा और व्यवस्था सबसे बड़ी प्राथमिकता

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि हाल के महीनों में क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए इस राष्ट्रीय शोक समारोह को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। करोड़ों लोगों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक और नागरिक सुविधाओं की ऐसी व्यवस्था की गई है, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था या हादसे से बचा जा सके।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+