सोने की ब्रा-पैंटी पहनने वाली मुस्लिम महिला MP कौन? घर से 490 करोड़ कैश-27Kg गोल्ड जब्ती के दावों का सच क्या?
Iraqi MP Corruption Scandal Golden Undergarments Fact Check: इराक में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान ने देश और दुनिया का ध्यान खींचा है। नए प्रधानमंत्री अली अल-जैदी (Ali al-Zaidi) के नेतृत्व में जून के अंत में काउंटर टेररिज्म यूनिट ने बगदाद के ग्रीन जोन समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें दर्जनों सांसद, मंत्री और अधिकारी गिरफ्तार हुए। कुल 2700 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी, सोना और अन्य संपत्तियां बरामद हुईं।
सोशल मीडिया पर इस अभियान की एक खबर तेजी से वायरल हुई। इराक की मुस्लिम महिला सांसद हिंद अल-अब्बासी के घर से 57 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 490 करोड़ रुपये) नकद, 27 किलो शुद्ध सोना और सोने से बने अंडरगारमेंट्स (ब्रा-पैंटी) बरामद होने का दावा भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छा गया। वायरल तस्वीरों में कैश के ढेर, गोल्ड बार्स और लग्जरी सोने के सामान दिखाए गए, जिससे बहस छिड़ गई। लेकिन आधिकारिक रिपोर्ट्स और फैक्ट-चेक इस दावे को पूरी तरह सही नहीं मानते। क्या यह पूरी कहानी सच है? आइए विस्तार से Fact Check करते हैं और जानते हैं कि सरकार ने क्या बताया?

Iraq MP Corruption Scandal: भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान क्या? कब चला?
मई 2026 में प्रधानमंत्री बने अली अल-जैदी ने भ्रष्टाचार पर सख्ती का वादा किया था। पूर्व डिप्टी ऑयल मिनिस्टर अदनान अल-जुमैली की गिरफ्तारी और उनके बयानों के आधार पर जांच शुरू हुई। तेल रिफाइनिंग से जुड़े घोटालों में कई हाई-प्रोफाइल नाम सामने आए।

28 जून को ग्रीन जोन में अचानक छापे पड़े। 47 से 67 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 12-15 सांसद शामिल हैं। बरामदगी में नकदी, सोना, हथियार और संपत्तियां शामिल हैं। कुछ कैश दीवारों के अंदर और जमीन के नीचे दबाया गया था, जिसे निकालने के लिए भारी मशीनरी लगानी पड़ी। सरकार ने इसे 'जीरो टॉलरेंस' नीति का हिस्सा बताया।
Who Is Alia Nasif, Hind Al-Abbasi: सुर्खियां बने दो नाम: आलिया नासिफ और हिंद अल-अब्बासी

वायरल चर्चा में दो महिला सांसदों के नाम प्रमुख हैं। आलिया नासिफ (Alia Nasif) इराक की संसद की अनुभवी सदस्य रही हैं। वे कानूनी समिति से जुड़ी रही हैं और भ्रष्टाचार, सुधार तथा महिलाओं-बच्चों के अधिकारों पर मुखर रहीं। उनके बेटे ने पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी का चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम किया था।

क्षेत्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया नासिफ के घर से 20 अरब इराकी दीनार (लगभग 15.5 मिलियन USD या 146 करोड़ रुपये) नकद और भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ। उन्हें और उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया। यह बरामदगी अभियान की सबसे पुष्ट घटनाओं में से एक मानी जा रही है।
वहीं, दूसरा नाम- हिंद अल-अब्बासी (Hind Al-Abbasi)। यह भी संसद सदस्य हैं और गिरफ्तार सूची में उनका नाम शामिल है। सोशल मीडिया पर उनके घर से 57 मिलियन USD नकद, 27 किलो सोना और सोने के अंडरगारमेंट्स बरामद होने का दावा सबसे ज्यादा वायरल हुआ। तुर्की मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स में इन दावों का जिक्र है, लेकिन इराकी सरकार या न्यायिक परिषद ने इन विशिष्ट आंकड़ों और सोने के अंडरगारमेंट्स की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Fact Check: वायरल दावों में कितना सच?
- नकदी और सोना: अभियान में कई ठिकानों से नकदी और सोना बरामद हुआ है। आलिया नासिफ के मामले में 15.5 मिलियन USD के आसपास की रकम की पुष्टि हुई है। हिंद अल-अब्बासी के मामले में भी कुछ बरामदगी हुई, लेकिन 57 मिलियन USD और 27 किलो सोने का आंकड़ा अलग-अलग मामलों को मिलाकर बनाया गया लगता है।

- सोने की ब्रा-पैंटी: यह सबसे विवादास्पद दावा है। इराकी अधिकारियों ने ऐसी किसी वस्तु की पुष्टि नहीं की। वायरल तस्वीरें असत्यापित हैं और अक्सर संदर्भ से बाहर इस्तेमाल हो रही हैं। फैक्ट-चेक संगठनों ने इन्हें मिश्रित या गलत बताया है।

- कुल बरामदगी: पूरे अभियान में 85 मिलियन USD से ज्यादा की संपत्ति जब्त होने की खबर है, जिसमें नकदी, सोना और अन्य सामान शामिल हैं।
वायरल पोस्ट्स में दोनों सांसदों की खबरों को एक कर दिया गया, जिससे सनसनी बढ़ गई। इराकी मीडिया और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स (जैसे Gulf News, Reuters) मुख्य रूप से आलिया नासिफ की बरामदगी पर फोकस करती हैं, जबकि हिंद अल-अब्बासी का मामला कम उजागर किया।
इराक लंबे समय से भ्रष्टाचार की समस्या से जूझ रहा है। अनुमान है कि दशकों में सैकड़ों अरब डॉलर का सरकारी धन गबन हुआ। तेल संसाधनों से भरपूर देश में राजनीतिक प्रभाव और मिलिशिया समूहों की भूमिका ने पारदर्शिता को चुनौती दी। अली अल-जैदी सरकार इसे बदलने की कोशिश कर रही है। छापों के दौरान एयरपोर्ट और ग्रीन जोन के एंट्री पॉइंट्स सील किए गए ताकि कोई भाग न सके। सरकार का कहना है कि जांच जारी रहेगी और बड़े मछली भी पकड़ी जाएंगी।

Fact Check
दावा
छापेमारी में इराकी सांसद हिंद अल-अब्बासी के घर से सोने की ब्रा-पैंटी बरामद।
नतीजा
इराकी सरकार या न्यायिक परिषद ने सोने के अंडरगारमेंट्स की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।













Click it and Unblock the Notifications