Uttarakhand: चुनावों में अब भाजपा की रहेगी नई रणनीति, इस प्लानिंग के तहत होगा पूरा होगा मिशन 51 फीसदी वोट
चुनावों में अब भाजपा ने 51 फीसदी के लक्ष्य की ओर योजनाबद्ध तरीके आगे बढ़ने का मंत्र दिया है। जिसका मूलमंत्र डोर टू डोर से बदलकर हाउस टू हाउस होगा। जिसका उद्देश्य जनता के घर का दरवाजा खटखटाने तक ही सीमित नही रहना है।

उत्तराखंड में अब आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति बदलने की तैयारी कर ली है। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में केंद्रीय नेतृत्व से मिले घर घर पार्टी की सक्रियता पहुंचाने का मूल मंत्र दिया। उन्होंने पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा तय 51 फीसदी वोट शेयर के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ने आह्वान किया।
मूलमंत्र डोर टू डोर से बदलकर हाउस टू हाउस
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने G 20 के ऐतिहासिक मेजबानी में उत्तराखंड को भी 2 कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए राज्य के सुनहरा अवसर बताया। भाजपा ने उत्तराखंड में प्रदेश पदाधिकारी समस्त मोर्चा प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी, प्रवक्ता, मोर्चाओं के अध्यक्ष व प्रदेश से राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठकर नई रणनीति तैयार की। जिसमें प्रदेश प्रभारी गौतम ने कहा कि हाल ही में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पीएम नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा पार्टी की योजनाओं व गतिविधियों लेकर दिए विचारों, लक्ष्यों व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी एवं क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा की समय आ गया है कि हमे 51 फीसदी के बड़े लक्ष्य की ओर योजनाबद्ध तरीके आगे बढ़ना होगा जिसका मूलमंत्र डोर टू डोर से बदलकर हाउस टू हाउस होगा। हमे जनता के घर का दरवाजा खटखटाने तक ही सीमित नही रहना है बल्कि उसके घर में बैठकर समस्याओं को जानना और दूर करने का प्रयास करना होगा। अब हमें सत्ता हासिल करने से आगे निकलकर "एक जानकारी एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के मिशन को पूरा करते हुए विश्वगुरु बनना है। जिसके लिए हमे अपने प्रदेश में अन्य प्रदेशों के लोगों के साथ उनके त्यौहारों को मनाकर एकता का भाव लाना है।
G 20 सम्मेलन के पूरे देश में 56 स्थानों पर आयोजन, दो कार्यक्रमों की मेज़बानी उत्तराखण्ड को
बैठक में शामिल पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकरी दी कि देश को G 20 की अध्यक्षता मिलने के ऐतिहासिक मौके पर प्रदेश में इसके दो अन्तराष्ट्रीय आयोजनों का गौरव हासिल हुआ है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से ऋषिकेश में होने वाले इन कार्यक्रमों से प्रदेश को अपनी संस्कृति, विचारों एवं सामाजिक पहचान को विदेशों तक पहुंचाने का व्यापक मंच मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने मातृ शक्ति का ऋण उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 30 फीसदी महिला आरक्षण विधेयके सदन से पारित कराया है। इसी तरह प्रदेश में कोई भी आगे जबरन धर्मान्तरण कराने की सोचे भी नही ऐसा देश का सबसे सख्त कानून हम लेकर आये हैं। बैठक में G 20 विषय आधारित सत्र में बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने प्रदेशवासियों को दो कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए, इसे स्थानीय संस्कार, व्यवहार, सभ्यता, प्रबंधन, लोकसंस्कृति के प्रचार प्रसार का सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने बताया की G 20 सम्मेलन के पूरे देश में 56 स्थानों पर आयोजन सुनिश्चित हुए है इनमें दो कार्यक्रमों की मेज़बानी उत्तराखण्ड को मिलना सौभाग्य की बात है, इससे उत्तराखण्ड विश्व स्तर पर नई पहचान मिलेगी ।
चुनाव में बनाये व्हाट्सएप ग्रुपों को स्थायी तौर पर सक्रिय किया जाएगा
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश में सशक्त बूथ, सशक्त पन्ना प्रमुख अभियान के तहत बूथ के साथ साथ पन्ना स्तर पर भी सक्रिय समितियों का गठन करना है। जिसके लिए हमे समाज के प्रत्येक वर्ग, जाति समेत सभी लोगों को उनकी योग्यता एवं सक्रियता के आधार पर जोड़ते हुए 51 फीसदी के लक्ष्य की और बढ़ना है। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने सोशल मीडिया को लेकर रणनीति बताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक चुनाव में बनाये व्हाट्सएप ग्रुपों को स्थायी तौर पर सक्रिय किया जाएगा । उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अपने विचारों को हिंदी, अंग्रेजी के अतिरिक्त एक भारत श्रेष्ठ भारत के कार्यक्रम के तहत एक क्षेत्रीय भाषा मे साझा करने के निर्देश दिए।
-
Bengal Chunav 2026: बीजेपी का मिशन बंगाल के लिए महामंथन, उम्मीदवारों के चयन के लिए बनाए गए सख्त पैरामीटर -
Saurabh Bhardwaj का BJP पर वार, भाजपा को कैसे पता आबकारी मामले में क्या फैसला आना है? -
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम












Click it and Unblock the Notifications