सावधान! निवेश के नाम पर मुनाफा कमाने का लालच कर सकता है कंगाल, फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट से लाखों की ठगी
उत्तराखंड की एसटीएफ पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो कि फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट बनाकर लोगों को निवेश के नाम पर ठगी करता था। आरोपी ने एक व्यक्ति से 46 लाख की ठगी की।
जिसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि शिकायतकर्ता निवासी डालनवाला, देहरादून ने बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म Golden Bridge Investment (gbiltg.com) के माध्यम से निवेश के लिए जोड़ा गया।

अभियुक्त ने फर्जी वेबसाइट पर नकली प्रमाणपत्र/लाइसेंस प्रदर्शित कर शिकायतकर्ता को वैध प्लेटफ़ॉर्म होने का भ्रम दिया। साथ ही निवेश पर आभासी लाभ दिखाकर अधिक निवेश करवा लिया। जब शिकायतकर्ता ने अपना मूलधन/लाभ वापस लेने का अनुरोध किया तो संचालकों ने विभिन्न बहाने बनाकर बार-बार अग्रिम शुल्क और अतिरिक्त भुगतान माँगे - जिनमें पूंजीगत लाभ कर, मुद्रा रूपांतरण शुल्क और 15% "safeguard money" जैसी मांगें शामिल रहीं।
"Golden Bridge Investment (gbiltg.com)" नामक फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट के माध्यम से निवेश के नाम पर उनसे ₹46,01,750/- की ठगी की गई। एसटीएफ ने पूरे मामले की बारीकी से जांच कर आरोपी को दबोचा। प्रकरण का मुख्य अभियुक्त मोहम्मद फैजान पुत्र अनीस निवासी नई बस्ती, जसपुर, जनपद उधमसिंह नगर, उत्तराखंड को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त ने "Golden Bridge Investment (gbiltg.com)" नामक फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म तैयार कर इंटरनेट पर सक्रिय किया और सोशल मीडिया तथा व्हाट्सएप के माध्यम से निवेश के लिए लोगों को प्रलोभन दिया। पीड़ित को वेबसाइट से जोड़ने के लिए एक महिला ने स्वयं को लॉजिस्टिक कंपनी की उद्यमी बताकर विश्वास में लिया। उसने वेबसाइट पर ट्रेडिंग के माध्यम से उच्च लाभ देने का झांसा दिया। पीड़ित ने 23 अप्रैल 2025 से उक्त वेबसाइट के माध्यम से निवेश आरंभ किया। वेबसाइट पर नकली प्रमाणपत्र एवं लाइसेंस दर्शाकर उसे यह विश्वास दिलाया गया कि प्लेटफ़ॉर्म वैध है।
जब पीड़ित ने लाभ की निकासी करनी चाही, तो अभियुक्तों ने आर.बी.आई. के नाम पर विभिन्न झूठे शुल्क - जैसे पूंजीगत लाभ कर (Capital Gain Tax), मुद्रा रूपांतरण शुल्क (Currency Conversion Fee) और "15% safeguard money" - जमा कराने को कहा।पीड़ित ने इन झूठे शुल्कों का भुगतान विभिन्न खातों में किया, जो अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग व्यक्तियों/संस्थाओं के नाम से संचालित थे।
इस प्रकार अभियुक्तों ने फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट बनाकर तथा झूठे करों और शुल्कों के नाम पर विश्वास में लेकर ₹46,01,750/- की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दिया। अभियुक्त ने यह भी खुलासा किया कि वह लगातार फर्जी वेबसाइट पर नकली प्रमाणपत्र/लाइसेंस प्रदर्शित कर पहचान पत्र, अलग-अलग मोबाइल नंबर और विभिन्न बैंक खातों का प्रयोग करके धोखाधड़ी करता था, ताकि पीड़ितों को ठगा जा सके और पुलिस की पकड़ से बचा जा सके।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications