Ankita bhandari case:धामी सरकार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने मांगा एसआईटी से लिखित जबाव, परिजन भी नाराज

उत्तराखंड का अंकिता केस हाईकोर्ट ने एसआईटी से मांगा जबाव

उत्तराखंड का बहुचर्चित हत्याकांड अंकिता केस को लेकर एक बार फिर राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक तरफ हाईकोर्ट ने एसआईटी से लिखित जबाव मांगा है तो दूसरी तरफ अंकिता के माता, पिता ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। अंकिता के परिजन अब तक की जांच से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में अंकिता केस फिर से धामी सरकार के लिए मुश्किलें खडी कर सकता है।

Ankita bhandari case Dhami government court asked written reply SIT family angry cbi

एसआईटी को 11 नवंबर तक जवाब दाखिल करने के निर्देश

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एसआईटी को लिखित रूप से यह बताने को कहा है कि रिजॉर्ट में जिस स्थान पर बुलडोजर चलाया गया, वहां से कौन-कौन से सबूत एकत्र किए गए। कोर्ट ने एसआईटी को 11 नवंबर तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। पौड़ी गढ़वाल निवासी आशुतोष नेगी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि पुलिस व एसआईटी इस मामले के महत्वपूर्ण सबूतों को छिपा रही है। बता दें कि एसआईटी अब तक इस मामले में एक माह गुजर जाने के बाद चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है। अंकिता केस में पहले ही दिन से जांच को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। सबसे पहले पटवारी की भूमिका, फिर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला डॉक्टर न होना, वनंतरा रिजॉर्ट में बुलडोजर चलाना, चार्जशीट में देरी और सबुतों के साथ छेड़छाड़ के अलावा वीआईपी क नाम सार्वजनिक न होने को लेकर अंकिता केस सवालों के घेरे में हैं। विपक्ष भी इस पूरे मामले में पहले ही दिन से सीबीआई जांच की मांग करता आ रहा है।

रिजॉर्ट के मालिक पुलकित समेत 3 लोग जेल में बंद
उत्तराखंड में वनंतरा रिजॉर्ट में पौड़ी निवासी रिसेप्सनिष्ट अंकिता भंडारी की हत्या की गई। रिजॉर्ट के मालिक पुलकित समेत 3 लोग इस मामले में आरेापी बनाए गए हैं जो कि जेल में बंद हैं। धामी सरकार की ओर से डीआईजी पी रेणुका देवी की अध्यक्षता वाली एसआईटी मामले की जांच कर रही है। मामले में सीबीआई जांच की मांग हाईकोर्ट पहुंच चुकी है। अब 11 नवंबर को सुनवाई होनी है। मामले में न्याय न मिल पाने के कारण अंकिता के माता-पिता भी अब राज्य सरकार की जांच से संतुष्ट नहीं दिख रहे। अंकिता के माता पिता भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

फारेंसिक एविडेंस की रिपोर्ट का इंतजार
अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब सबको एसआईटी की चार्जशीट दाखिल करने का इंतजार है। इस केस में सबसे अहम चार्जशीट को ही माना जा रहा है। हालांकि हत्याकांड के एक माह गुजर जाने के बाद भी अब तक इस मामले में एसआईटी चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है। अंकिता हत्याकांड मामले में एसआईटी टीम का नेतृत्व कर रही डीआईजी एलओ पी रेणुका देवी का कहना है कि जल्द ही मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी कि कुछ फारेंसिक एविडेंस की रिपोर्ट का इंतजार है।

अंकिता केस अब तक एक नजर में

अंकिता भंडारी की 18 सितम्बर को अंकिता की हत्या हो गई। 19 सितम्बर को राजस्व पुलिस में आरोपी पुलकित ने अंकिता की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। 23 सितंबर को थाना लक्ष्मण झुला में अंक‍िता की गुमशुदगी का केस दर्ज हुआ और पुल‍िस ने पुलकित समेत 3 आरोप‍ियों को अरेस्‍ट कर जेल भेजा। 24 सितंबर को आरोपियों की निशानदेही पर अंकिता का शव चिला डैम से बरामद हुआ। 24 को अंकिता का एम्स अस्पताल पोस्टमार्टम हुआ।
25 सितंबर को कई विरोध के बाद देर शाम अंकिता का अंतिम संस्कार हुआ। सरकार ने पूरे मामले कि जांच के लिए एसआईटी गठित की। 26 को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलीं। पौड़ी जिले की एसएसपी श्वेता चौबे ने हत्याकांड मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और उसके साथी सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+