उत्तराखंड में करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष पर गिरी गाज, अब संगठन में बड़े फेरबदल के मिल रहे संकेत

सोनिया गांधी ने खुद प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा है

देहरादून, 15 मार्च। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गोदियाल ने चुनाव में मिली हार को आधार बनाते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा सौंपा है। सूत्रों का दावा है कि राज्य में हुई हार के बाद सोनिया गांधी ने खुद प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा है।

After the humiliating defeat in Uttarakhand, the state president fell, now there are signs of major reshuffle in the organization

संगठन पर उठने लगे थे सवाल
प्रदेश में कांग्रेस को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है। 70 में से 19 सीटें ही पार्टी जीतकर आई हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चुनाव अभियान की कमान संभाल रहे हरीश रावत तक चुनाव हार गए। ऐसे में पहले ही दिन से पार्टी संगठन और चुनाव अभियान समिति पर सवाल खड़े हो रहे थे। इसी क्रम में गणेश गोदियाल ने हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गोदियाल को 22 जुलाई 2021 को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी। अब गोदियाल के इस्तीफे के बाद युवाओं को मौका देने की मांग उठने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस के अंदर हरीश रावत, प्रीतम सिंह और रणजीत रावत के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है। जिसके बाद हरीश रावत भी खुद को निष्कासित करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कांग्रेस के अंदर बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+